यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 16: कृष्णा अभिषेक की मस्ती से भरा होगा शनिवार का वार, नए साल के मौके पर 3 सदस्यों की भी होगी एंट्री
Bigg Boss 16 बिग बॉस के घर में पिछले कुल दिनों में ढेर सारी लड़ाई झगड़े देखने को मिले। दिन भर के हंगामे के बाद कंटेस्टेंट्स नए साल का जश्न मनाते देखे ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में इस बार वीकेंड का वार में कई धमाके देखने को मिले। एक ओर होस्ट सलमान खान ने अर्चना गौतम और शालीन भनोट की जमकर क्लास लगाई, तो दूसरी ओर घरवालों को इस बात के लिए फटकार भी लगाई कि वह बेवजह अर्चना गौतम को टारगेट करते हैं। सलमान के इस एटिट्यूड की सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग की गई। अर्चना को दूसरे कंटेस्टेंट्स की बेइज्जति करने का इंडायरेक्ट तरीके से मौका देना घरवालों और फैंस को नागवार गुजरा। बहरहाल, वीकेंड का वार में जितने धमाके देखने को मिले, उससे भी ज्यादा मस्ती 2022 के अंतिम एपिसोड में देखने को मिलेगी।
2023 का आगाज होने वाला है। जहां पूरा देश नए साल के जश्न के माहौल में ऐसे में हर हफ्ते एंटरटेनमेंट का डोज देने वाला बिग बॉस कैसे पीछे रह सकता है। 31 दिसंबर की रात बिग बॉस के घर में 'ही मैन' यानी कि धर्मेंद्र देओल (Dharmendra Deol) मेहमान बनकर आएंगे। उनके सामने सभी घरवाले उनकी फिल्मों के डायलॉग बोलेंगे और ढेर सारी कॉमेडी करते दिखेंगे। इसी एपिसोड में कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की मस्ती भी देखने को मिलेगी, जो अपनी परफॉर्मेंस से एक बार फिर सभी का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि बिग बॉस के इस स्पेशल न्यू ईयर एपिसोड में करण कुंद्रा (Karan Kundra), जन्नत जुबैर रहमानी (Jannat Zubair Rehmani) और राजीव अदातिया (Rajiv Adatiya) का भी जमावड़ा देखने को मिलेगा।
बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स मानएगें न्यू ईयर का जश्न
मेकर्स ने शनिवार का वार (Shanivaar ka Vaar) का प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में कृषणा अभिषेक जैकी श्रॉफ बनकर एंट्री लेते हैं और उनकी मिमिक्री से सभी को लोटपोट कर देते हैं। वह मजाकिया अंदाज में शालीन भनोट पर भी तंज कसते हैं कि शालीन को सिर्फ दो ही चीजें दिखती हैं- एक टीना और दूसरा प्रोटीना। कृष्णा के इस मजाक पर खुद शालीन भनोट भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते।
इस धूमधाम के मौके पर सभी घरवाले धमाकेदार पार्टी करते हैं। शिव, साजिद, स्टैन, अर्चना समेत सभी घरवाले गार्डन एरिया में डांस करते और शैंपेन पीते नजर आते हैं। कृष्णा भू सलमान खान के साथ कॉमेडी स्टाइल में बैडमिंटन खेलते देखे जाएंगे। कृष्णा यहां भी मस्ती करने से नहीं चूकते और उनके मजाक को सुन सलमान खान अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते। कुल मिलाकर शनिवार का वार काफी मजेदार और एंटरटेनिंग होने वाला है।
खबरें और भी
इस हफ्ते कौन होगा बेघर?
नए साल के आगाज के साथ ही बिग बॉस में 8 कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं, जिनपर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है। इस हफ्ते सुम्बुल तौकीर, सौंदर्या शर्मा, टीना दत्ता, शालीन भनोट, श्रिजिता डे, विकास मनकतला, निमृत कौर आहलूवालिया और प्रियंका चाहर चौधरी को नॉमिनेट किया गया है। यानी कि सिर्फ साजिद खान, अब्दु रोजिक, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और एमसी स्टैन सेफ हैं। आमतौर पर दिवाली, होली या किसी भी इस तरह के जश्न के मौके पर एलिमिनेशन नहीं होता है, लेकिन इस बार क्योंकि अनफेयर एलिमिनेशन भी हुआ है, ऐसे में मेकर्स इस एविक्शन में भी कुछ ट्विस्ट ला सकते हैं।