Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: अंकित गुप्ता के बदले तेवर, सलमान खान पर साधा निशाना तो इस कंटेस्टेंट को बताया बिग बॉस 16 का विनर

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Mon, 02 Jan 2023 07:50 AM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 में खामोश रहने वाले अंकित गुप्ता शो से बाहर होते ही काफी फॉर्म में हैं। उन्होंने जहां अपनी दोस्त प्रियंका को सपोर्ट किया तो वह ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16, Ankit Gupta bashed on salman khan, priyanka chahar choudhary winner of BB 16
    Bigg Boss 16, Ankit Gupta bashed on salman khan, priyanka chahar choudhary winner of BB 16

    नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 16 से अंकित गुप्ता बाहर हो चुके हैं और उनकी खास दोस्त प्रियंका चाहर चौधरी अभी भी घर के अंदर ही हैं। हालांकि, अंकित को हर पल प्रियंका की चिंता सता रही है और वो उन्हें जीतते हुए देखना चाहते है। बाहर आने के बाद अपनी दो इंस्टाग्राम वीडियो स्टोरीज में अंकित ने प्रियंका के लिए स्पेशल मैसेज दिया और शो के होस्ट सलमान खान पर निशाना साधा।

    सलमान खान पर भड़के अंकित गुप्ता

    अंकित गुप्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपना वीडियो शेयर किया है। इसमें वो कह रहे हैं- 'प्री, हाय, मुझे पता है कि घर के अंदर तुम्हें हर कोई बिना किसी वजह के टारगेट कर रहा है। बिना किसी कारण ही वीकेंड का वार पर भी तुम्हें फटकार लगाई जा रही है। मैं सच में ये दुआ करता हूं कि काश मैं वहां होता, लेकिन बैड लक कि तुम्हारे लिए मैं वहां पर नहीं हूं।  मैं ये भी जानता हूं कि तुम बहुत स्ट्रॉन्ग हो। तुम ये सब अच्छे से हैंडल कर लोगी और एक बॉस की तरह प्राइड और स्माइल के साथ बाहर आओगी।'

    प्रियंका को बताया सबसे स्ट्रॉन्ग

    इसके आगे अंकित ने कहा- चिंता मत करो हम सभी यहां पर तुम्हें सपोर्ट करने के लिए हैं। तो बिल्कुल चिंता मत करना हमें फैन क्लब लगे हुए हैं तुम्हें सपोर्ट करने में। तो तुम किसी की चिंता मत करो सिर्फ अपना ध्यान रखो और जल्दी से जीत कर बाहर आ जाओ हम सभी तुम्हारी जीत को सेलिब्रेट करेंगे।'

    वीकेंड का वार पर भी निकाली भड़ास

    इस वीडियो में इशारों इशारों में अंकित गुप्ता ने सलमान खान पर निशाना साधा जिन्होंने अर्चना के साथ शालीन की लड़ाई पर उन्हें फटकार लगाई थी। सलमान खान का कहना था कि प्रियंका, लड़ाई को बढ़ाती हैं और आग में घी का काम करती हैं। सलमान ने प्रियंका की बात भी नहीं सुनी और पिछली बार की ही तरह इस बार भी उन्हें दोषी ठहरा दिया। सोशल मीडिया पर भी फैंस इसे लेकर खासे खफा थे, लोगों ने महसूस किया कि प्रियंका को बिना बात के निशाना बनाया जा रहा है।  

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Gurmeet Choudhary पत्नी देबिना बनर्जी को भीड़ से बचाते समय हुए चोटिल, वीडियो हुआ वायरल

    Urfi Javed: बीजेपी नेता चित्रा वाघ की शिकायत पर भड़कीं उर्फी जावेद, कहा- मैं जेल जाने को तैयार हूं, अगर...