Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16:अंकित गुप्ता ने प्रियंका संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारा फ्यूचर हम तय करेंगे, ज्योतिष नहीं

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 01 Feb 2023 11:50 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 16 Ex -Contestant Ankit Gupta Reacts On Relationship With Priyanka Chahar Choudhary बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी और खुद के फ्यूचर पर ज ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Ex -Contestant Ankit Gupta Reacts On Relationship With Priyanka Chahar Choudhary, Twitter
    Bigg Boss 16 Ex -Contestant Ankit Gupta Reacts On Relationship With Priyanka Chahar Choudhary, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Ex -Contestant Ankit Gupta Reacts On Relationship With Priyanka Chahar Choudhary: अंकित गुप्ता भले ही अब बिग बॉस 16 का हिस्सा न हो, लेकिन उनका नाम अभी भी शो से जुड़ा हुआ है। बिग बॉस के दर्शकों को उनकी और प्रियंका चाहर चौधरी की केमिस्ट्री बेहद पसंद आई थी, लेकिन दोनों जल्द ही जुदा हो गए। हाल ही में शो में एक ज्योतिषी ने शिरकत की थी और सभी कंटेस्टेंट्स का फ्यूचर बताया था। प्रियंका को लेकर उन्होंने कहा कि अंकित संग उनका कोई भविष्य नहीं हैं। इस पर अब अंकित ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: बिग बॉस खुद बने मंडली के दुश्मन, सुंबुल, शिव और स्टैन की दोस्ती में डाली फूट, देखें वीडियो

    अंकित गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी

    अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 के सबसे पॉपुलर कपल हैं। एक्टर शो से अब बाहर हो चुके है, लेकिन प्रियंका अभी भी टिकी हुई हैं और शो जीतने की मजबूत दावेदारी रखती हैं। फैंस दोनों को साथ देखने के लिए इतने उतावले हो रहे हैं कि सोशल मीडिया पर एक फैन ने इनकी जोड़ी को एक गाना डेडीकेट कर दिया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka Chahar Choudhary (@priyankachaharchoudhary)

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 Winner: धीरज धूपर ने इशारों में किया विनर का खुलासा, नाम सुन शिव ठाकरे को लगेगा जोर का झटका

    हमारा फ्यूचर हम तय करेंगे

    अंकित गुप्ता ने खुद को और प्रियंका को लेकर की गई भविष्यवाणी पर रिएक्ट करते हुए कहा कि उनका फ्यूचर वो दोनों तय करेंगे न कि कोई ज्योतिष। ईटाइम्स संग बातचीत में एक्टर ने कहा, "प्रियंका और मैं दोस्त हैं और हम कमाल की बॉन्डिंग रखते हैं। रही बात कौन किसका फ्यूचर होगा और कौन नहीं, तो बेहतर होगा कि यह फैसला हम दोनों पर छोड़ दिया जाए, न कि किसी ज्योतिष या किसी और पर। ये हमारा फैसला है और ये हम दोनों पर ही निर्भर करता है कि हम अपने रिश्ते को आगे ले जाकर सिर्फ दोस्ती तक रखना चाहते है या कुछ और। ये जैसा है, इसे वैसा ही रहने दीजिए।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Ankit Gupta (@6_ankitgupta)

    अंकित गुप्ता को मिला KKK13 ?

    अंकित गुप्ता से बिग बॉस 16 में दोबारा जाने के बारे में भी पूछा गया। इस एक्टर ने जवाब देते हुए न जाने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा, "बिग बॉस से मेरा सफर अच्छे के लिए खत्म हो चुका है। अगर मैं अंदर रहता तो ये चलता रहता, लेकिन अब खत्म हो चुका है। हां, यहां एक और रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी है, जिसमें में जाना चाहूंगा क्योंकि मुझे स्टंट करना पसंद है।" मीडिया में अंकित को लेकर हाल ही में खबरें सामने आई थी कि वो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ सकते हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka Chahar Choudhary (@priyankachaharchoudhary)

    खबरें और भी