Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Elimination: सबसे शॉकिंग एलिमिनेशन में रातों रात बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट, अब्दु रोजिक की हुई वापसी

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Sun, 25 Dec 2022 08:37 AM (IST)

    Bigg Boss 16 Elimination इस बार वीकेंड का वार काफी धमाकेदार हुआ शो में अब्दु रोजिक की वापसी हुई तो वहीं एक और दर्शकों के फेवरेट और मजबूत कंटेस्टेंट को ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Elimination ankit gupta got eliminated
    Bigg Boss 16 Elimination ankit gupta got eliminated

    नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 16 का वीकेंड का वार होस्ट सलमान खान के जन्मदिन के जश्न, प्रियंका चाहर चौधरी को फटकार और एक कंटेस्टेंट केे एलिमिनेशन के साथ हाई ऑक्टेन ड्रामा से भरपूर रहा। हालांकि, कहानी यही खत्म नहीं हुई क्योंकि दर्शकों को एक सरप्राइज मिलने वाला है। बिग बॉस 16 के सबसे चहेते कंटेस्टेंट में से एक, अब्दु रोजिक, जिन्होंने पिछले हफ्ते अपने कुछ इंटरनेशनल प्रजेक्ट्स के चलते घर छोड़ दिया था, फिर से शो में एंट्री करते नजर आए हैं। अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे अब्दु घर में धमाकेदार अंदाज में एंट्री करते हैं।

    वापस आए अब्दु रोजिक

    चैनल ने नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें अब्दु को घर में वापस आते हुए दिखाया गया है। उनके अच्छे दोस्त शिव ठाकरे और निमृत कौर अहलूवालिया खुशी से उछल पड़े और वे उन्हें गले लगाने के लिए दौड़ पड़े। अब्दु के शो में वापस आने से एमसी स्टैन, साजिद खान और घर के अन्य सदस्य खुश हो जाते हैं। प्रोमो में यह भी दिखाया गया है कि जब अंकित को घर से जाने के लिए कहा जाता है तो प्रियंका फूट-फूट कर रोने लगती है।

    अंकित गुप्ता निकले बाहर

    अंकित के शो को अलविदा कहने से पहले दोनों एक इमोशनल मूमेंट शेयर करते हैं। प्रोमो में अर्चना और सौंदर्या इस बात पर चर्चा करती नजर आ रही हैं कि कैसे अंकित के सपोर्ट के कारण प्रियंका ने खुद को एक मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर पेश किया, अब वो क्या करेंगे? अब बिना अंकित के सपोर्ट के वो घर में कैसे सर्वाइव करती हैं।

    रोती बिलखती नजर आई प्रियंका चाहर चौधरी

    एक दूसरे सीन में अर्चना खुशी से नाचती है क्योंकि अंकित को शो से बाहर कर दिया गया है। वह कहती हैं, 'अब किसका कंधा लेगी।' अंकित का एलिमिनेशन दर्शकों के वोटों के आधार पर नहीं बल्कि घर के सदस्यों के निर्णय के कारण हुआ। बिग बॉस ने घरवालों से नॉमिनेटेड लोगों में से एक कंटेस्टेंट का नाम लेने को कहा, जिसका शो में सबसे कम योगदान हो। शालीन भनोट, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा, सम्बुल तौकीर, एमसी स्टेन और निमृत कौर अहलूवालिया ने अंकित गुप्ता का नाम एलिमिनेशन के लिए दिया था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Tunisha Sharma की मौत सुसाइड है या मर्डर, ब्वॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान गिरफ्तार, FIR दर्ज

      

    Bigg Boss 16 Highlights: अंकित गुप्ता को घरवालों ने किया बेघर, सलमान खान का बर्थडे किया गया एन्जॉय