Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक की इस हरकत से टूट गया निमृत का दिल, अंकित के जाते ही घर में आया क्यूट सा नया सदस्य

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Mon, 26 Dec 2022 09:58 AM (IST)

    Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 में एक हफ्ते बाहर रहने के बाद अब्दु की फिर से घर में एंट्री हुई है। पर इस बार छोटे भाईजान के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उन् ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16: Nimrit kaur ahluwalia heart broke due to this act of Abdu Rozik
    Bigg Boss 16: Nimrit kaur ahluwalia heart broke due to this act of Abdu Rozik

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का वीकेंड का वार में इस बार काफी हाई ऑक्टेन ड्रामा देखने को मिला। एक तरफ तो सारे घरवालों ने मिलकर अंकित गुप्ता को शो से बाहर निकाल दिया तो दूसरी तरफ सबके प्यारे कंटेस्टेंट अब्दु की शो में वापसी हुई है। इसके साथ ही एक ट्विस्ट और है। बिग बॉस ने घरवालों को एक स्पेशल तोहफा दिया है। एक ऐसा तोहफा जिसे देखकर अब्दु सहित सभी घरवालों के चेहरे खिल गए।

    तो क्या बदल गए अब्दु?

    तो सबसे पहले बात अब्दु की, जैसे ही घर में उनकी एंट्री हुई निमृत कौर आहलूवालिया ने दौड़ कर अब्दु को गले लगा लिया। ब्रो साजिद ने तो अब्दु को गोद में ही उठा लिया। लेकिन इन सबको छोड़ अब्दु, शिव ठाकरे से मिलकर सबसे ज्यादा खुश नजर आए। अब्दु, शिव को सबसे अलग लेकर गए और साजिद, निमृत सोच में पड़ गए कि आखिर हमने ऐसा गलत क्या कर दिया।

    अब्दु ने निमृत-साजिद को किया इग्नोर

    आज रात के एपिसोड में निमृत, श्रीजिता डे को बताएंगी कि उसे अब्दु की वापसी के बाद उनसे काफी कोल्ड रिएक्शन मिल रहे हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते ही अब्दु ने सलमान खान के सामने माना था कि उन्हें निमृत से प्यार हुआ था पर अब वो दोनों दोस्त हैं। हालांकि जब से अब्दु लौटे हैं निमृत को लगता है कि उन्होंने अपना अच्छा दोस्त खो दिया है। कुछ ऐसा ही हाल साजिद का भी है उन्हें भी नहीं समझ आ रहा कि अब्दु उनके साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    घर में आया एक नया मेहमान

    हालांकि इस सैड स्टोरी के साथ बिग बॉस ने सरप्राइज देकर घरवालों का मूड फ्रेश कर दिया। बिग बॉस ने घरवालों से पूछा, 'घर का खाना' कौन-कौन मिस करता है, सब हाथ उठाते हैं। बीबी ने जवाब दिया कि उन्हें घर से कुछ नहीं मिलेगा। बिग बॉस ने फिर पूछा कि कौन अपने पालतू जानवरों को मिस करता है, सभी हाथ उठाते हैं। बीबी कहती हैं चलो इस इच्छा को पूरा करते हैं। घर में एक कुत्ता (सेंट बर्नार्ड) है। बिग बॉस कहते हैं, वह घर में एक नई सदस्य हैं, उनका नाम महीन है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Katrina Kaif: क्या प्रेग्नेंट हैं कटरीना कैफ? क्रिसमस की तस्वीरें देख फैंस बोले- 'आप तो बेबी बंप छुपा रही हैं'

    Cirkus Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई रोहित शेट्टी की 'सर्कस', वीकेंड पर भी रही ठन-ठन गोपाल