Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: इन कंटेस्टेंट पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, कैटेगरी में बांटकर सदस्यों को दिखाई उनकी जगह

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 10 Jan 2023 09:19 AM (IST)

    Bigg Boss 16 Nominations बिग बॉस में परिवार के साथ-साथ नॉमिनेशन टास्क में भी एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आया। इस हफ्ते एक या दो सदस्य नहीं बल्कि कई स्ट्रांग क ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Nominations Mc Stan Sumbul Tauqeer These Contestant Eliminate in This Week. Photo Credit/Instagram
    Bigg Boss 16 Nominations Mc Stan Sumbul Tauqeer These Contestant Eliminate in This Week. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Nominations: बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के लिए ये हफ्ता बेहद ही खास होने वाला है, क्योंकि इस पूरे हफ्ते घरवाले अपने परिवार संग समय बिताते हुए नजर आएंगे। प्रियंका चहर चौधरी के भाई, फराह खान और शिव ठाकरे की मां पहले से ही घर में एंट्री ले चुकी हैं और वह 1 दिन घर में ही रहने वाले हैं। हालांकि घरवालों के लिए ये हफ्ता सिर्फ खास ही नहीं, बल्कि खतरे भरा भी होने वाला है। बीते हफ्ते जहां कोई भी घर से बेघर होने के लिए एविक्ट नहीं हुआ था, तो वही इस हफ्ते बिग बॉस नॉमिनेशन टास्क में ऐसा ट्विस्ट लाए, जिसने घरवालों को हैरान कर दिया। इस टास्क के साथ ही बिग बॉस घरवालों के साथ एक बहुत बड़ा गेम खेल गए।

    इस हफ्ते ये घरवाले हुए नॉमिनेट

    बिग बॉस ने फैमिली वीक में नॉमिनेशन टास्क को काफी यूनिक रखा। उन्होंने घरवालों को तीन कैटेगरी में डिवाइड करते हुए बिग बॉस घर में किस सदस्य का कितना योगदान है इससे भी घरवालों को वाकिफ करवाया। इस हफ्ते क्योंकि साजिद खान, प्रियंका और शिव ठाकरे की फैमिली घर में हैं इसलिए उन्हें बिग बॉस ने छुट्टी दे दी। हालांकि इनकी जगह बिग बॉस ने परिवार से आए तीन सदस्यों को ये कार्य सौंपा की वह इन तीन कैटेगरी में से किसी एक कैटेगरी को नॉमिनेट करें। जिसके बाद फराह खान और घर के अधिकतर सदस्यों ने 'लॉस्ट कैटेगरी' के सदस्यों को नॉमिनेट किया। जिसकी वजह से इस हफ्ते निमृत, एमसी स्टैन, सुम्बुल और श्रीजिता डे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए।

    बिग बॉस ने बने ये तीन कैटेगरी दिखाई कंटेस्टेंट्स को उनकी जगह

    बिग बॉस ने इस हफ्ते घरवालों को तीन कैटेगरी में डिवाइड किया, जिसमें उन्होंने पहली कैटेगरी घर के हाइपर एक्टिव सदस्यों की बनाई, जिसमें अर्चना, प्रियंका, शिव और साजिद शामिल थे। इसके बाद बिग बॉस ने दूसरी कैटेगरी घर के एक्टिव कंटेस्टेंट की बनाई, जिसमें, टीना, शालीन, अब्दु और सौंदर्या शामिल थे। इसके बाद बिग बॉस ने एक उन सदस्यों की कैटेगरी बनाई, जो बिग बॉस के घर में 14 हफ्तों के बाद भी कहीं लॉस्ट हैं और अब तक उनका गेम क्लियर नहीं हुआ है। इस कैटेगरी में बिग बॉस ने निमृत, सुम्बुल, स्टैन और श्रीजिता को शामिल किया। इस बार नॉमिनेशन टास्क की खास बात ये रही कि बिग बॉस ने घरवालों को किसी एक सदस्य को नहीं पूरी कैटेगरी को नॉमिनेट करने के लिए कहा।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    आज घर में एंट्री लेंगे अर्चना के भाई

    बिग बॉस के घर में ये हफ्ता घरवालों के लिए खास तो है ही, लेकिन एक इमोशनल राइड भी है। जहां तीन कंटेस्टेंट के पैरेंट घर में एंट्री ले चुके हैं, तो वही आज अर्चना के छोटे भाई बिग बॉस में एंट्री लेने वाले है। बीता हफ्ता जहां घर के सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट अपनी किस्मत को आजमा रहे थे, तो वही इस हफ्ते घरवालों के लिए छुट्टी भरा होगा। हालांकि इस छुट्टी में क्या-क्या ट्विस्ट एंड टर्न आएंगे ये तो आने वाले वक्त में पता चलेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: फराह खान के सामने टीना दत्ता ने उगला सच, शालीन भनोट को टॉर्चर करने की कबूली बात

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: सलमान की आंखों में विलेन लेकिन दर्शकों के लिए राजा है ये कंटेस्टेंट, इस हफ्ते जीत लिया ये खिताब