Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: हॉस्टल में तब्दील हुआ घर बनेगा शरारती रोमांस का अड्डा, साजिद खान बनेंगे चौकीदार, देखें वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 27 Oct 2022 07:03 PM (IST)

    Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 के गुरुवार के एपिसोड के जारी किए गए प्रोमो में सभी घरवालों को हॉस्टल टास्क में भाग लेते हुए देखा जा सकता है। वहीं घर में प्रिय ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 टीवी पर प्रसारित हो रहा है।
    Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 टीवी पर प्रसारित हो रहा है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के मेकर्स ने गुरुवार के एपिसोड के प्रोमो जारी किए हैं। इसमें घरवालों को एक नए टास्क में भाग लेते हुए देखा जा सकता है। इसमें घरवाले बिग बॉस हॉस्टल टास्क में भाग लेते नजर आ रहे हैं। इसे अब्दु रोजिक होस्ट करेंगे जबकि इसमें निमृत अहलूवालिया, शालीन भनोट, टीना दत्ता, प्रियंका चौधरी, अंकित गुप्ता, अर्चना गौतम जैसे कंटेस्टेंट भाग लेंगे। सभी इसे लेकर काफी खुश नजर आ रहे है।

    निमृत अहलूवालिया को टास्क को एन्जॉय करते हुए भी देखा जा सकता है

    निमृत अहलूवालिया को टास्क को एन्जॉय करते हुए भी देखा जा सकता है। वहीं साजिद खान सिक्योरिटी का काम कर रहे हैं। यह एक दिलचस्प टास्क होगा, ऐसा लगता है। एक और वीडियो जारी किया गया है। इसमें अब्दु रोजिक को निमृत अहलूवालिया और प्रियंका चौधरी के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Poonam Pandey के साथ करणवीर बोहरा हुए रोमांटिक, ट्रोल्स ने कहा- करणवीर संभल जाओं नहीं तो जल्द होगा तलाक

    अर्चना गौतम और प्रियंका चौधरी में बहस हो जाती है

    तीसरे वीडियो में अर्चना गौतम और प्रियंका चौधरी में बहस हो जाती है। ऐसा लगता है कि इसके चलते इन दोनों की दोस्ती में दरार आ जाएगी। वहीं निमृत कौर अहलूवालिया का व्यवहार बदलने के चलते घर के डायमेंशन बदलने लगे हैं। गौतम सिंह विग, सौंदर्य शर्मा और शालीन भनोट तीनों उनकी गतिविधियों पर नजर रखते नजर आते हैं। बिग बॉस 16 टीवी पर आना शुरू हो गया है। यह शो धीरे-धीरे अपनी स्पीड पकड़ रहा है। शो में कई प्रतियोगी भाग ले रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Ananya Panday की फ्लॉप फिल्म के निर्देशक पुरी जगन्नाथ बुरे फंसे, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने पैसों को लेकर दी धमकी

    सलमान खान वीकेंड का वार होस्ट करते नजर आएंगे

    वहीं इस बार का वीकेंड का वार सलमान खान होस्ट करते नजर आएंगे। वह डेंगू से पीड़ित हो गए थे। इसके चलते वह दिवाली पर शो नहीं होस्ट कर पाए थे। इसे करण जौहर ने होस्ट किया था। बिग बॉस काफी फेमस शो है। इसके पहले इसके पन्द्रह सीजन आ चुके है। इसमें कई कलाकार आते है और अपनी रियल पर्सनालिटी दिखाते नजर आते है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)