Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 की ये कंटेस्टेंट दो साल से है बेरोजगार, मिस इंडिया होने के बाद भी रंग की वजह से कोई नहीं देता काम

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Sun, 02 Oct 2022 05:25 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 16 Contestant Manya Singh shares her struggle story सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के नए सीजन में इस बार मिस इंडिया 2020 रनर-अप मान ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Contestant Manya Singh shares her struggle story, Instagram
    Bigg Boss 16 Contestant Manya Singh shares her struggle story, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Contestant Manya Singh shares her struggle story: सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में इस बार फेमिना मिस इंडिया रनर-अप रह चुकीं मान्या सिंह भी शामिल हुई हैं। बिग बॉस 16 के ग्रैंड प्रीमियर पर उन्होंने इंडस्ट्री का बेहद घिनौना चेहरा दिखाया। होस्ट सलमान से बातचीत में मान्या ने अपने संघर्षों के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें इंडस्ट्री में कोई काम नहीं देता क्योंकि उनका स्किन कलर डार्क है।  

    बिग बॉस 16 के मंच पर मान्या सिंह ने सलमान खान को बताया कि लोगों को लगता है कि ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद जिंदगी आसान हो जाती है, लेकिन रियलिटी इससे एकदम अलग है। मिस इंडिया 2020 में रनर-अप बनने से पहले उन्हें 6 सालों तक स्ट्रग्ल करना पड़ा था और पेजेंट जीतने के बाद भी उनके पास दो सालों से कोई काम नहीं है।  

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: शो की ये हसीना सलमान खान को बिना कपड़े चाहती हैं देखना, बिग बॉस के मंच पर भाईजान होंगे शर्टलेस?

    ऑटो चलाकर पिता करते हैं गुजारा

    एक ऑटो रिक्शा चालक की बेटी होने के नाते मान्या सिंह के लिए जीवन कभी आसान नहीं रहा। मान्या ने सलमान से कहा कि उनके पिता अभी भी एक ऑटो रिक्शा चलाते हैं और उसकी मां लोकल ट्रेन में सफर करती हैं क्योंकि वे नहीं चाहते कि उनकी बेटी पर ज्यादा बोझ पड़े।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    दो सालों से नहीं मिला काम

    मान्या सिंह ने कहा, "लोग सोचते हैं कि मिस इंडिया बनने के बाद जीवन पूरी तरह से बदल जाता है, लेकिन सच्चाई यह नहीं है। मेरे पास दो साल से कोई काम नहीं था। स्किन टोन या किसी और वजह से मुझे हर बार बताया गया कि आप यह काम नहीं कर सकतीं।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Josh Talks (@joshtalkslive)

    सलमान खान ने कही दिल जीतने वाली बात

    मान्या का हौसला बढ़ाते हुए सलमान ने उनसे कहा कि बिग बॉस के घर में उनकी परफॉर्मेंस के बाद उन्हें निश्चित रूप से अच्छा काम मिलेगा और उनके लिए लाइफ बहुत आसान हो जाएगी। शो में मान्या ने सलमान को रैंप वॉक करना भी सिखाया।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by 𝐌𝐚𝐧𝐲𝐚 𝐒𝐢𝐧𝐠𝐡 (@manyasingh993)

    बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स

    बता दें कि शो के इन सीजन में मान्या सिंह के अलावा निमृत कौर अहलूवालिया, अब्दु रोजिक, शालीन भनोट, अंकित गुप्ता, प्रियंका चाहर चौधरी, टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर और गौरी नागोरी जैसे सेलेब्स शामिल हैं। (With Inputs IANS)

    यह भी पढ़ें- PS1 Vs Vikram Vedha: बॉक्स ऑफिस के बाद IMDb रेटिंग के लिए भिड़े पीएस-1 और विक्रम वेधा, जानें किसने मारी बाजी