विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16: टीना ने प्रियंका के सामने खोली दी शालीन की पोल, कहा- प्यार का नाटक करने की पहले से थी प्लानिंग!

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Thu, 19 Jan 2023 11:55 PM (IST)

Bigg Boss 16 टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच अब प्यार जैसा कुछ बचा नहीं तो एक्ट्रेस ने प्रियंका ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 Tina Datta reveals Shalin bhanot secret in front of Priyanka chahar choudhary
Bigg Boss 16 Tina Datta reveals Shalin bhanot secret in front of Priyanka chahar choudhary

नई दिल्ली, जेएनएन। टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच और कोई प्यार नहीं बचा। कभी एक दूसरे की बाहों में नजर आने वाला ये कपल अब सिर्फ लड़ता झगड़ता नजर आता है। टीना अब प्रियंका की दोस्त हैं, तो गुरुवार के एपिसोड में टीना ने शालीन से जुड़े कुछ ऐसे राज से पर्दा उठाया जिसके बाद अब उनका चेहरा पूरे देश के सामने बेनकाब हो गया है।

टीना ने खोली शालीन की पोल

एपिसोड के आखिर में टीना और सौंदर्या एक दूसरे से बात करती नजर आईं जिसमें टीना ने कहा कि तुम्हें पता शालीन क्यों मुझे सकता है कि पर्सनल मत होना क्योंकि मैं ऐसा काफी कुछ जानती हूं कि अगर कुछ कह दिया तो उसका मुंह दिखाना मुश्किल हो जाएगा। प्रियंका भी इस राज को जानने में काफी दिलचस्पी दिखाती हैं, जिसके बाद एक एक करके टीना, शालीन का भांडा फोड़ देती हैं।

पहले से प्लान की थी टीना-शालीन ने लव स्टोरी

टीना ने बताया कि शो में आने के बारे में जब पता चला तो शालीन ने एक कॉमन फ्रेंड के जरिए उन्हें मैसेज भिजवाया था। शालीन ने कहा था कि हम दोनों मिलकर खेलेंगे कोई किसी को नॉमिनेट नहीं करेगा। इस सबके बीच टीना ने कहा कि शालीन का कहना था कि टीना, गौतम मैं और साजिद सर एक टीम की तरह रहेंगे। टीना ने ये भी कहा कि शालीन ने भी वहीं पीआर रखी जो उनकी थी।

प्रियंका चाहर चौधरी के उड़े होश

टीना की बातें सुनकर प्रियंका कहती है कि इसका मतलब ये कि सब कुछ बाहर से प्लान करके आया है। तो टीना ने कहा कि हां ये सब इसकी और गौतम की प्लानिंग थी वर्ना तुम बताओ कि शो में आते ही गौतम और शालीन एकदम से कैसे इतने अच्छे दोस्त हो गए। टीना यहीं रुकती वो कही हैं कि गौतम और शालीन ने मिलकर सौंदर्या के बारे में गंदी बातें की थीं।

शालीन ने टीना से मांगी इतनी चीप चीज

टीना ने शालीन के बार में कहा कि उन्होंने उनसे कोई बेहद ही चीप चीज मांगी है। इस पर प्रियंका पूछती हैं कि क्या? तो टीना जवाब में कहती हैं कि वो बता नहीं सकती हैं कि क्या वो इतनी चीप बात है कि वो बाहर जाकर करेंगी यहां कैमरों के सामने कुछ नहीं बता सकती हैं।  

ये भी पढ़ें

Shubman Gill संग हो रही है सचिन तेंदुलकर की बेटी की सगाई? अब सारा अली खान को लगेगा 440 बोल्ट का झटका

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी के साथ किया अपना पहला मैगजीन शूट, बताया आखिरी क्यों चुना था सरोगेसी का रास्ता?