Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: आज से शुरू हो रहा 'बिग बॉस ओटीटी 2', सलमान के शो में एमसी स्टैन की भी होगी एंट्री

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 17 Jun 2023 03:43 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में नए चेहरों के साथ ही बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला है। इसके साथ ही बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टैन को लेक ...और पढ़ें

    File Photo of Salman Khan and MC Stan
    File Photo of Salman Khan and MC Stan

    नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान का शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) आज यानी कि 17 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने को तैयार है। इस बार शो में बहुत कुछ नया और खास देखने को मिलने वाला है। होस्ट से लेकर कंटेस्टेंट्स का स्वैग तक ओटीटी व्यूवर्स के लिए देखने लायक होगा। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के कन्फर्म कंटेस्टेट्स की लिस्ट सामने आ चुकी है। इसी के साथ बिग बॉस बॉस लवर्स के लिए एक और गुड न्यूज सामने आई है।

    बिग बॉस ओटीटी 2 में एमसी स्टैन

    बिग बॉस ओटीटी 2 में मनीषा रानी, फलक नाज, अविनाश सचदेव, आलिया सिद्दीकी, पलक पुरसवानी, बेबिका ध्रुव, सायरल बरूचा, जद हदीद समेत कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं। इस बार शो में पहले से ज्यादा धमाल और एंटरटेनमेंट देखने को मिलने वाला है।

    'बिग बॉस ओटीटी 2' का धमाकेदार प्रोमो जारी होने के बाद फैंस में इस शो को देखने का उत्साह पहले से भी ज्यादा दोगुना हो गया है। इस बीच एमसी स्टैन की एंट्री को लेकर एक खबर सामने आई है।

    कंटेस्टेंट्स से पूछेंगे सवाल

    बिग बॉस शो की हर अपडेट देने वाले मिस्टर खबरी पेज ने शेयर किया है कि एमसी स्टैन और सनी लियोन पेनालिस्ट का पार्ट होंगे। वह बिग बॉस के घर में जाने वाले सभी कंटेस्टेंट्स से कुछ सवाल जवाब करेंगे। इसके बाद ही सभी कंटेस्टेंट्स घर के अंदर जा सकेंगे।

    खबरें और भी

    कब और कहां देख सकते हैं 'बिग बॉस ओटीटी 2'?

    'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' को जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है। शनिवार की शाम 9 बजे से शो का ग्रैंड प्रीमियर स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक पूरे सीजन को फ्री में देख सकते हैं। इसका मतलब है कि यूजर्स को सब्सक्रिप्शन का पैसा नहीं देना होगा।