Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं तुझे उतना ही चाहता हूं अब भी', Abhishek Kumar को याद आईं एक्स ईशा मालवीय? वैलेंटाइन डे के बाद कही ये बात

    Updated: Fri, 16 Feb 2024 10:14 AM (IST)

    बिग बॉस 17 के घर में अभिषेक कुमार का सामना उनकी एक्स ईशा मालवीय से हुआ। काफी लड़ाई- झगड़े के बाद दोनों एक बार फिर साथ आने लगे थे लेकिन बीच में सामर्थ ...और पढ़ें

    ईशा मालवीय को याद आईं एक्स ईशा मालवीय ? (X Image)
    ईशा मालवीय को याद आईं एक्स ईशा मालवीय ? (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के रनर-अप अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) को फैंस भूल नहीं पा रही है। शो में उनकी मस्ती ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। एक्टर भले बिग बॉस 17 के विनर न बन पाए हो, लेकिन फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। हाल ही में अभिषेक कुमार का म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ है। वहीं, अब उनका एक पोस्ट चर्चा बटोर रहा है।

    अभिषेक कुमार ने वैलेंटाइन डे के बाद एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि फैंस को ईशा मालवीय की याद आ गई।

    यह भी पढ़ें- Ayesha Khan ने ली मनारा चोपड़ा की जगह, म्यूजिक वीडियो में Abhishek Kumar के साथ बनी जोड़ी, रोमांस ने लगाई आग

    ईशा के लिए अभिषेक की फीलिंग्स

    बिग बॉस 17 के घर में अभिषेक कुमार का सामना उनकी एक्स ईशा मालवीय (Isha Malviya) से हुआ। काफी लड़ाई- झगड़े के बाद दोनों एक बार फिर साथ आने लगे थे, लेकिन बीच में सामर्थ जुरेल की एंट्री हो गई। अभिषेक शो में अक्सर कहते हुए नजर आए कि ईशा अब उनके लिए कोई मायने नहीं रखती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस के एलिमिनेशन के बाद वो उनका हेयर बैंड संभाल कर अपने पास रखते हुए नजर आए थे।

    अभिषेक ने लिखी दिल की बात

    अभिषेक कुमार ने बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद भी कई बार मीडिया में कहा कि ईशा मालवीय का चैप्टर अब उनकी जिंदगी से खत्म हो गया है। हालांकि, एक्टर के पोस्ट से कहानी कुछ और लग रही है। अभिषेक कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मैं तुझे उतना ही चाहता हूं अब भी। तुझे खोना नहीं चाहता कभी भी। पर अब जब मैं तुझे नहीं चाहिए। मेरी आवाज रह रही है दबी सी।" एक्टर के इस पोस्ट को लेकर फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि अभिषेक ने ये ईशा के लिए ही लिखा है।

    यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande को वैलेंटाइन डे पर मिला ये खास गिफ्ट, बिलासपुर से विक्की जैन ने पत्नी के लिए भेजा तोहफा

    ईशा के लिए कही ये बात

    अभिषेक कुमार ने बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि ईशा मालवीय की कहानी अब उनके लिए खत्म हो चुकी है। हमारे बीच जो कुछ भी था, वो मैं वहीं छोड़ आया हूं। मैंने अंकिता जी से एक बात सीखी है डन एंड डस्टेड। अब ईशा के लिए मैं यही कहूंगा, जो होना था हो गया, अब सब कुछ खत्म।

    खबरें और भी