यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: अरमान मलिक का दुश्मन सलमान खान के शो में होगा शामिल, खोल चुका है यूट्यूबर का सारा कच्चा-चिठ्ठा?
Salman Khan Show Bigg Boss 17 Contestant Update सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस नए सीजन के साथ जल्द दस्तक देने वाला है। शो का प्रोमो प ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Salman Khan Show Bigg Boss 17 Contestant Update: टीवी का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में बना हुआ है। शो का प्रोमो रिलीज होने के बाद से दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट का लेवल और बढ़ गया है। अब तो फैंस बस प्रीमियर डेट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बिग बॉस 17 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स भी सुर्खियों में बने हुए हैं।
बिग बॉस 17 के मेकर्स हर साल चुन-चुन कर शो के लिए कंटेस्टेंट्स लेकर आते हैं। इस बार भी उनकी जद्दोजहद जारी है। बिग बॉस ओटीटी 2 की सफलता के बाद बिग बॉस 17 में यूट्यूबर्स के शामिल होने की उम्मीद लगाई जा रही है। बिग बॉस ओटीटी 2 में अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव जैसे पॉपुलैरिटी में बराबरी का मुकाबला रखने वाले दो इन्फ्लुएंसर्स को शामिल किया गया था। इन्होंने शो को खूब ट्रेंड करवाया। बिग बॉस 17 को लेकर भी अब कुछ ऐसी ही जानकारी सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में शामिल होगा ये यूट्यूबर, पॉपुलैरिटी में एल्विश और अभिषेक को भी देते हैं मात?
कौन है अरमान मलिक का दुश्मन ?
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि सलमान खान के शो में इस बार फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक शामिल होने वाले हैं। वहीं, अब जानकारी आई है कि शो में अरमान मलिक के दुश्मन भी हिस्सा ले रहे हैं। बिग बॉस से जुड़ी खबरें शेयर करने वाले एक फैन ने अपडेट दी है कि शो में यूट्यूबर विवेक चौधरी भी शामिल होंगे। हालांकि, बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कौन हैं विवेक चौधरी ?
अरमान मलिक की तरह ही विवेक चौधरी भी एक फेमस यूट्यूबर हैं। उनकी पत्नी खुशी पंजाबन भी एक इंफ्लुएंसर हैं। दोनों मिलकर व्लॉग बनाते हैं। सोशल मीडिया की दुनिया में अरमान मलिक और विवेक चौधरी के बीच टशन देखने को मिलता है। अरमान मलिक और विवेक चौधरी अक्सर अपने-अपने यूट्यूब चैनल पर एक-दूसरे के खिलाफ वीडियो पोस्ट करते हैं। एक बार विवेक ने अरमान मलिक पर निशाना साधते हुए इल्जाम लगाया था कि उनकी दो शादियों वाली बात झूठी है। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में टीवी का ये फेमस कपल लगाएगा रोमांस का भरपूर तड़का, पहले भी जीत चुका है रियलिटी शो
अरमान पर लगाया दुनिया को बेवकूफ बनाने का इल्जाम
विवेक चौधरी का ये वीडियो खूब वायरल हुआ था। विवेक चौधरी का कहना था कि वो अरमान मलिक को अच्छे से जानते हैं, जो दुनिया को बस बेवकूफ बना रहे हैं। उन्होंने अरमान पर फेमस होने के लिए दो शादियों का ढोंग करने का इल्जाम लगाया था। उन्होंने ये भी कहा था कि अरमान ने पॉपुलर होने के लिए अपने माता-पिता तक को छोड़ दिया।