Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Elvish Yadav New Home: 'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर एल्विश यादव ने खरीदा नया घर, दिखाई चार-मंजिला बंगले की झलक

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 03:55 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav New Home बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव ने जब से शो की ट्रॉफी जीती है तब से वह चर्चा में हैं। वह शो के ब ...और पढ़ें

    Elvish Yadav ने दिखाया अपना नया घर। Photo-Instagram
    Elvish Yadav ने दिखाया अपना नया घर। Photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav New Home: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने एक नया आलीशान घर खरीदा है। एल्विश ने अपने फैंस को अपने नए बंगले की झलक भी दिखाई है।

    एल्विश यादव ने खरीदा नया घर

    'बिग बॉस ओटीटी 2' के खत्म होने के बाद एल्विश यादव अब यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए अपनी डेली लाइफ के अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अपने हालिया व्लॉग में एल्विश ने अपने नए घर की झलक दिखाई है। एल्विश ने ये घर बिग बॉस में जाने से पहले ही खरीद लिया था और तब से वह बन रहा है।

    Photo Credit- Elvish Yadav YouTube

    एल्विश का चार मंजिला घर बेहद खूबसूरत

    एल्विश यादव के चार मंजिला घर की मरम्मत चल रही है। एल्विश अपना घर बहुत आलीशान तरीके से बनवा रहे हैं। उनके बंगले में लिफ्ट भी होगी। यूट्यूबर ने बताया कि पहला फ्लोर उनके माता-पिता का है।

    Photo Credit- Elvish Yadav YouTube

    व्लॉग में एल्विश ने अपने फ्लोर की झलक दिखाई। एल्विश के फ्लोर पर ओपन बालकनी है। उन्होंने अपने बड़े कमरे, वॉक इन क्लोसेट और लग्जरी बाथरूम दिखाया। वह अपने घर को हाईक्लास तरीके से बनवा रहे हैं।

    Photo Credit- Elvish Yadav YouTube

    क्या बिग बॉस 17 में आएंगे एल्विश यादव?

    'बिग बॉस ओटीटी 2' में एल्विश यादव ने एंटरटेनमेंट का खूब तड़का लगाया था। शो में उनकी पर्सनैलिटी को इस कदर पसंद किया गया कि भारी वोट के साथ वह विनर बन गए। अब एल्विश के फैंस उन्हें 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में देखने के लिए बेताब हैं। कई बार ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि शो में एल्विश यादव आने वाले है।

    खबरें और भी

    बीते दिन खुद एल्विश ने 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बनने पर रिएक्शन दिया था। पुराने व्लॉग में एल्विश ने हिंट दिया था कि इस बार कोई न कोई यूट्यूबर जरूर आएगा। उन्होंने ये भी कहा कि लोगों को पता चल गया है कि यूट्यूबर भी अच्छे बंदे होते हैं। उन्होंने फैंस से पूछा कि उन्हें फिर से 'बिग बॉस 17' में जाना चाहिए या नहीं।