Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: 'मनारा का मुन्नारा बना दूंगा', गाली देने पर एक्ट्रेस पर भड़के अभिषेक, गर्माया घर का माहौल

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 04:13 PM (IST)

    Bigg Boss 17 मुनव्वर फारूकी की मनारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे से अच्छी दोस्ती है। कॉमेडियन अक्सर दोनों के साथ मस्ती- मजाक करते हुए नजर आते हैं। बिग बॉस ...और पढ़ें

    गाली देने पर मनारा पर भड़के अभिषेक, (X Image)
    गाली देने पर मनारा पर भड़के अभिषेक, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में घर का माहौल गरमाया हुआ है। हाल ही में अभिषेक कुमार और तहलका (सनी आर्या) के बीच कहासुनी हो गई, जो हाथापाई तक पहुंच गई। वहीं, अभिषेक की अब मनारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी से बहस हो गई है।

    बिग बॉस 17 का लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर चक्कर काट रहा है। जिसमें घरवालों एक बार फिर कहासुनी करते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में हुई हाथापाई, आपस में भिड़े कंटेस्टेंट्स, बाहर हो जाएगा ये खिलाड़ी?

    अभिषेक की हरकतों पर बिग बॉस का रिएक्शन

    बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी की मनारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे से अच्छी दोस्ती है। कॉमेडियन अक्सर दोनों के साथ मस्ती- मजाक करते हुए नजर आते हैं। बिग बॉस के प्रोमो में अभिषेक कुमार, अनुराग से मनारा को लेकर गॉसिप करने की कोशिश करते हैं, लेकिन बिग बॉस उन्हें तुरंत टोक देते हैं कि वो काना-फूसी क्यों कर रहे हैं, जो कहना है तेज आवाज में कहे।

    मनारा ने अभिषेक को दी गाली

    अभिषेक इसके बाद मनारा को रोकने की कोशिश करते हैं, जब मुनव्वर उन्हें बाहर ले जा रहे होते हैं। इतने में मनारा पलटकर अभिषेक को कहती हैं कि वो गधा है और गाली भी देती हैं। इतना सुनते ही अभिषेक का पारा हाई हो जाता है। वो कहते है कि मनारा के ऐशे शब्द वो नहीं सुनेंगे, वो मुनव्वर नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में अंकिता लोखंडे की चांदी, हर हफ्ते 'बिग बॉस 17' से वसूल रही हैं इतनी मोटी रकम?

    मुनव्वर से भिड़ने पहुंचे अभिषेक

    अभिषेक थोड़ी देर बाद मुनव्वर के पास जाते हैं और कहते हैं कि तू मनारा को समझा दें कि वो मुझसे इस तरह से बात न करें, लेकिन मुनव्वर उनसे कहते कि वो अपना मैटर मनारा के साथ खुद शॉर्ट आउट करें। हालांकि, कॉमेडियन का ये जवाब अभिषेक को पसंद नहीं आता और वो मुनव्वर से भिड़ने की कोशिश करते हैं। इस पर मुनव्वर, अभिषेक को उनसे न उलझने की चेतावनी देते हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    मनारा और अभिषेक की बहस

    अभिषेक का गुस्सा जब शांत नहीं होता, तो अंत में वो मनारा से बात करने पहुंच जाते हैं। दोनों के बीच तीखी बहस होती है। अभिषेक, मनारा को अपनी जुबान संभालकर बात करने की सलाह देते हैं, लेकिन एक्ट्रेस उनकी एक नहीं सुनतीं।