Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: फिर फटा ऐश्वर्या के गुस्से का बादल, अंकिता के साथ पति को भी नहीं बख्शा, कहा- मैं किसी की चाटती नहीं

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 05:29 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 के घर में हर नए बढ़ते दिन के साथ- साथ कंटेस्टेंट्स के नए- नए चेहरे देखने को मिल रहे है। शो में अब तक शांत रहने वाली ऐश्वर्या ...और पढ़ें

    फिर फटा ऐश्वर्या के गुस्सा का बादल, (X Image)
    फिर फटा ऐश्वर्या के गुस्सा का बादल, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के घर में इन दिनों ऐश्वर्या शर्मा हाइलाइट बनी हुई है। शो की शुरुआत में एक्ट्रेस बिल्कुल शांत नजर आती थीं। वहीं, अब उनके गुस्से आगे कोई दूसरा कंटेस्टेंट टिक नहीं पा रहा है।

    अब ऐश्वर्या शर्मा के रडार पर अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे आ गईं। इतना ही नहीं, झगड़े के बीच में ऐश्वर्या ने पति नील भट्ट को भी नहीं बख्शा।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर अंकिता लोखंडे के आंखों में आए आंसू, एक्टर के स्ट्रगल पर कही ये बात

    क्या थी झगड़े की वजह ?

    बिग बॉस ने अपकमिंग एपिसोड का वीडियो शेयर किया है। जिसमें ऐश्वर्या शर्मा घर में तहलका मचाते हुए दिख रही हैं। दरअसल, ये सारा झगड़ा काम को लेकर शुरू हुआ। सभी घरवाले गार्डन एरिया में बैठे होते हैं। इतने में अभिषेक कुमार वहां पहुंचते हैं घर के काम को लेकर बात करने लगते हैं।

    ऐश्वर्या ने खोया आपा 

    अभिषेक, ऐश्वर्या शर्मा पर निशाना साधते हुए कहते हैं कि वो उतना काम नहीं करती, जितना बाकी घरवाले करते हैं। इतना सुनते ही ऐश्वर्या अपना आपा खो बैठती हैं और अभिषेक से उनकी गंदी लड़ाई हो जाती है। अभिषेक भी चुप नहीं बैठते और थोड़ी देर में नील भी लड़ाई में कूद पड़ते हैं।

    अंकिता को चुभा ऐश्वर्या का कमेंट

    ऐश्वर्या शर्मा का ये झगड़ा घर के अंदर तक पहुंच जाता है। ऐश्वर्या, अभिषेक को कहती हैं कि वो यहां किसी की चाटती नहीं हैं, जो भी अपने दम पर हैं। इतना सुनते ही पास में बैठी अंकिता लोखंडे बीच बोलते हुए कहती हैं कि यहां कोई किसी की नहीं चाट रहा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Elimination: 9 कंटेस्टेंट्स में से इस खिलाड़ी का खत्म हो जाएगा खेल, इस बार नहीं बचा पाएंगे सलमान?

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    नील को ऐश्वर्या ने लगाई फटकार

    ऐश्वर्या शर्मा भी शांत नहीं होती और अंकिता को कहती हैं कि तू क्यों बीच में बोल रही है। इस पर अंकिता कहती हैं कि वो बोलेंगी, क्योंकि यहां कोई किसी की नहीं चाट रहा। ऐश्वर्या और अंकिता का ये झगड़ा एक अलग लेवल पर पहुंच जाता है। इस बीच नील भट्ट पत्नी को शांत करने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐश्वर्या शर्मा उन्हें भी फटकार लगाती हैं और कहती हैं- तू हट सामने से।