Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: अनुराग डोभाल और सनी आर्या की दोस्ती में पड़ी दरार, राइडर ने तहलका पर हाथापाई करने का लगाया इल्जाम

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 06:16 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 में दम घर में रहने वाले अनुराग डोभाल अरुण माशेट्टी और सनी आर्या के बीच अच्छी दोस्ती हैं। तीनों एक- दूसरे के साथ हमेशा खड़े रह ...और पढ़ें

    अनुराग और सनी आर्या की दोस्ती में पड़ी दरार, (X Images)
    अनुराग और सनी आर्या की दोस्ती में पड़ी दरार, (X Images)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के घर में इस बार दो अच्छे दोस्तों के बीच झगड़ा हो गया। बिग बॉस ने दम घर में ज्यादातर यूट्यूबर्स रहते हैं, इनके बीच बॉन्डिंग भी अच्छी, लेकिन शो का रंग इन पर भी चढ़ने लगा है और अनबन होने लगी है।

    बिग बॉस 17 में अनुराग डोभाल और सनी आर्या ऐसे दो कंटेस्टेंट्स हैं, जिन्हें लेकर कहा जाता है कि ये शो में कम ही दिखाई देते हैं। अब दोनों के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि इनकी ही चर्चा हो रही है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Nomination: दिल, दिमाग और दम की निकली हेकड़ी, बिग बॉस ने एक साथ किया 9 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट

    दोस्ती में आई दरार

    दम घर में रहने वाले अनुराग डोभाल, अरुण माशेट्टी और सनी आर्या के बीच अच्छी दोस्ती हैं। तीनों एक- दूसरे के साथ हमेशा खड़े रहते हैं, लेकिन इस बार ऐसा झगड़ा हो गया कि घरवालों भी हैरान रह गए।

    क्यों हुआ झगड़ा ?

    दरअसल, मुनव्वर फारुकी ने अरुण माशेट्टी और तहलका भाई पर इल्जाम लगाया कि दोनों ने उनका खाना चुराया है। मुनव्वर फारूकी ने कहा कि किसी कुत्ते के पिल्ले ने हमारा खाना चुरा लिया। इतना सुनते ही अरुण और तहलता भड़क गए। यहां तक कि अरुण और मुनव्वर के बीच तीखी बहस हो गई।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    तहलका भाई को आया गुस्सा

    अनुराग डोभाल ने बाद में अरुण और तहलका को लेकर मुनव्वर फारूकी से भी बात की। दोनों के बीच हुई इस बातचीत को जिगना वोरा ने जाकर अरुण और तहलका को बता दी। जिसके बाद दोनों भड़क गए कि उनके बीच हुए बात को अनुराग ने बाहर क्यों बोला।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: मुनव्वर फारूकी ने दुखाया मनारा का दिल, प्रियंका चोपड़ा की बहन ने कॉमेडियन पर लगाया ये इल्जाम

    हाथापाई तक पहुंची बात

    तहलका को इतना गुस्सा आया कि वो सीधा जाकर अनुराग से भिड़ गए। इस गहमागहमी में तहलका भाई ने अनुराग के चेहरे के सामने अपना हाथ ला दिया। अनुराग ने उनका हाथ झटका दिया। वहीं, अनुराग को तहलका ने धक्का दे दिया।

    View this post on Instagram

    A post shared by The UK07 Rider (@anurag_dobhal)

    अनुराग ने खोया आपा

    इसके बाद दो अनुराग अपना आपा खो बैठे। अनुराग ने अपना माइक निकालकर फेक दिया और बिग बॉस से कहा कि उनके साथ तहलका ने फिजिकली फाइट कर रहे हैं। खानजादी ने इनका झगड़ा सुलझाने की कोशिश भी की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।