Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: बेवकूफ थी और रहेगी...', Isha Malviya पर जमकर बरसीं Aishwarya Sharma, सुनाई खरी-खोटी

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 25 Jan 2024 12:00 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 28 जनवरी को बिग बॉस का फिनाले होना है। ऐसे में अब इस शो को खत्म होने में बस तीन दिन का ही समय बाकी है। इसके बाद इस सीजन को भी इसका विनर म ...और पढ़ें

    ईशा मालवीय पर जमकर बरसीं ऐश्वर्या (Photo Credit: Instagram)
    ईशा मालवीय पर जमकर बरसीं ऐश्वर्या (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इस बार 17 कंटेस्टेंट ने एंट्री ली थी। हालांकि, तीन महीनों के लंबे सफर के बाद अब इस शो में सिर्फ 5 कंटेस्टेंट फाइनलिस्ट बनकर रह गए हैं। जल्द ही बिग बॉस का फिनाले आने वाला है और शो को अपना नया विनर भी मिलने वाला है।

    अंकिता-मुनव्वर के साथ-साथ अगर बिग बॉस के घर में कोई सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहा, तो वो ऐश्वर्या शर्मा थीं। ऐश्वर्या को शो में ईशा मालवीय ने घर से बेघर किया था। अब एक बार फिर ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर ईशा को खरी-खोटी सुनाई है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अंकिता-मुनव्वर को पछाड़ बिग बॉस 17 का विनर बनेगा ये कंटेस्टेंट? काम्या पंजाबी ने दिया हिंट

    ईशा मालवीय पर जमकर बरसीं ऐश्वर्या

    दरअसल, पिछले हफ्ते ही घर से बेघर हुईं ईशा मालवीय इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई हैं और वह लगातार शो में बाहर आने के बाद इंटरव्यू दे रही हैं। इन इंटरव्यू में ईशा कई मामलों में अपना बचाव करती नजर आ रही हैं। अब ऐश्वर्या शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया और उन पर जमकर बरसती हुई उन्हें बेवकूफ कहते नजर आ रही हैं।

    कहना क्या चाहती हो

    ऐश्वर्या शर्मा ने पोस्ट में लिखा, 'तथाकथित बिग बॉस प्रतियोगी कह रही है, 1 ऐश्वर्या एक कॉम्पिटिशन थी इसलिए पावर मिली तो निकला। 2. ऐश्वर्या का कोई इनपुट नहीं था। 3. फैमिली एपिसोड में अपने पिता के सामने उन्होंने कहा- (इशारों में) अनुराग के फैन्स तो.. मतलब समझो ना और वह इंटरव्यू में इस बात से इनकार कर रही हैं, तो भाई एक बात तय कर लो.. कहना क्या चाहती हो.. रही बात आपके इनपुट की तो सिर्फ आपकी पर्सनल लाइफ, चुगली करना और अभिषेक को पोक करना था। बेवकूफ थी और बेवकूफ ही रहोगी।

    खबरें और भी

    बिग बॉस 17 के फाइनलिस्ट

    शो तीन दिन में खत्म होने वाला है और साथ ही विनर की घोषणा कर दी जाएगी। फैंस भी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं कि कौन जीतता है, जबकि कई लोग मुनव्वर फारुकी की जीत का कयास लगा रहे हैं। इस बार टॉप 5 में मुनव्वर फारुकी, मनारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी ने जगह बनाई है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: विक्की जैन की हरकतों पर अंकिता लोखंडे को हुआ शक, कहा- 'घर जाकर CCTV चेक करूंगी'