विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: तेजस्वी प्रकाश के बाद बिग बॉस के घर में इस 'नागिन' की होगी एंट्री? फैंस के दिलों पर करती हैं राज

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 23 Aug 2023 12:04 PM (IST)

Bigg Boss 17 बिग बॉस सीजन 17 जल्द ही ऑडियंस के बीच होगा लेकिन उससे पहले हर दिन सलमान खान ...और पढ़ें

Bigg Boss 17- बिग बॉस के घर में जाएगी ये फेमस 'नागिन' । Photo- Instagram
Bigg Boss 17- बिग बॉस के घर में जाएगी ये फेमस 'नागिन' । Photo- Instagram

HighLights

  1. एकता कपूर की फेमस नागिन बनेगी सलमान खान के बिग बॉस 17 का हिस्सा
  2. तेजस्वी प्रकाश के बाद अब ये नागिन बिग बॉस में मचाएगी तहलका
  3. बिग बॉस 17 में पार्टिसिपेट करने के लिए मेकर्स ने किया अप्रोच

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 17: बिग बॉस सीजन 17 को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है। सितंबर के अंत में या फिर अक्टूबर में सलमान खान अपने इस विवादित शो के साथ टीवी पर लौटेंगे। शो को लेकर हर दिन कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन में टीवी सितारों के अलावा यूट्यूबर सहित 16 से 17 कंटेस्टेंट पार्टिसिपेट करेंगे। अब तक टीवी के ए लिस्टर्स एक्टर्स के नाम पार्टिसिपेशन के तौर पर सामने आ चुके हैं।

हाल ही में एलिस कौशिक और कंवर ढिल्लो के नाम इस शो में पार्टिसिपेट के तौर पर सामने आए थे। अब सलमान खान के शो के लिए एकता कपूर की फेमस नागिन का नाम भी कन्फर्म बताया जा रहा है।

सलमान खान के शो में जाएगी एकता कपूर की 'नागिन'

एकता कपूर की फेमस नागिन तेजस्वी प्रकाश पहले ही बिग बॉस 15 में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने इस सीजन की ट्रॉफी भी जीती थी। अब रिपोर्ट्स की मानें तो उनके बाद टीवी की फेमस लाल नागिन उर्फ अनीता हसनंदानी भी बिग बॉस सीजन 17 में नजर आने वाली हैं।

बिग बॉस से जुड़ी हर पल की अपडेट को फैंस तक पहुंचाने वाले इंस्टाग्राम पर एक फैन क्लब ने बताया कि सलमान खान के शो के लिए ये हैं मोहब्बतें और नागिन के कई सीजंस में नजर आ चुकीं अनीता हसनंदानी का नाम कन्फर्म हो चुका है। हालांकि, टीवी की टॉप एक्ट्रेस की तरफ से इस पर अभी तक किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बिग बॉस में इस बार होगा कपल वर्सेज सिंगल का गेम

बिग बॉस के मेकर्स की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह अपने फैंस के लिए हर बार कुछ अलग लेकर आए। बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री एल्विश यादव ने जीतकर जहां इतिहास रच दिया था, तो वहीं अब मेकर्स इस शो का लेवल अप ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के शो की थीम इस बार कपल वर्सेस सिंगल होगी। कौन सिंगल आएगा और कौन कपल के रूप में इसका खुलासा होना अभी बाकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो अनीता के अलावा इस शो में जेनिफर विंगेट और दिव्यांका त्रिपाठी जैसी टॉप एक्ट्रेसेज भी नजर आ सकती हैं।