Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: नाजीला, आयशा के बाद मुनव्वर की कॉन्ट्रोवर्सी में हुई Anjali Arora की एंट्री, कॉमेडियन को एक और झटका!

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 10:09 AM (IST)

    Bigg Boss 17 Contestant Munawar Faruqui Controversy मुनव्वर फारुकी और अंजलि अरोड़ा की दोस्ती रियलिटी शो लॉक अप के दौरान हुई थी। शो में दोनों के रिलेशन ...और पढ़ें

    मुनव्वर फारुकी की कॉन्ट्रोवर्सी में हुई अंजलि अरोड़ा की एंट्री, (X Image)
    मुनव्वर फारुकी की कॉन्ट्रोवर्सी में हुई अंजलि अरोड़ा की एंट्री, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के घर में स्टैंड- अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की पर्सनल लाइफ भयंकर उथल-पुथल से गुजर रही है। हाल ही में शो में इन्फ्लुएंसर आयशा खान पहुंची, जिन्होंने मुनव्वर फारुकी पर टू- टाइमिंग का आरोप लगाया।

    आयशा खान के बाद मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड नाजीला सिताशी भी पब्लिक में आईं और कॉमेडियन पर कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं, इन सब के बीच अब एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा का रिक्शन भी सामने आया है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: नाजीला सिताशी ने Munawar Faruqui को किया बेनकाब, कहा- 'सिर्फ आयशा होती तो माफ कर देती'

    मुनव्वर की पर्सनल लाइफ हुई पब्लिक

    मुनव्वर फारुकी और अंजलि अरोड़ा की दोस्ती रियलिटी शो लॉक अप के दौरान हुई थी। शो में दोनों के रिलेशनशिप को लेकर भी खूब चर्चा हुई थी। हालांकि, शो खत्म होने के साथ ही दोनों की राहें अलग हो गईं। बिग बॉस के घर में मुनव्वर फारुकी की पर्सनल लाइफ पब्लिक में आ गई है।

    वायरल हुआ मुनव्वर का वीडियो

    आयशा खान के दावों ने मुनव्वर फारुकी को पूरी तरह तोड़ दिया। हालांकि, कॉमेडियन ने बाद में उनसे माफी मांग ली। बिग बॉस 17 से मुनव्वर फारुकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो आयशा खान के सामने अपनी गलती कबूल करते हुए दिख रहे हैं। मुनव्वर ने आयशा से कहा कि अगर उनकी कोई भी बात बुरी लगी हो, तो वो उन्हें माफ कर दें। कॉमेडियन ने भी कहा कि उन्होंने कभी भी किसी को डबल डेट नहीं किया है।

    यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui पर आरोप लगाने वालीं Nazila Sitaishi खुद करती हैं मल्टीपल डेटिंग? वायरल हुआ पुराना वीडियो

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    क्या बोलीं अंजलि अरोड़ा ?

    बिग बॉस 17 से सामने आए मुनव्वर फारुकी के इस वीडियो को पैपराजी वीरल भयानी ने भी शेयर किया है, जिस पर अंजलि अरोड़ा ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा तो कुछ नहीं, लेकिन एक हंसने वाली इमोजी कमेंट बॉक्स में ड्रॉप कर दी। अंजलि अरोड़ा का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान खींच रहा है।

    खबरें और भी