Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: पति परमेश्वर को लेकर भिड़ी अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा, टास्क के बीच हुई तीखी बहस

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 05:00 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अपने पति परमेश्वर को लेकर अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा आपस में भिड़ ...और पढ़ें

    पति परमेश्वर को लेकर भिड़ीं अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा, (Instagram Image)
    पति परमेश्वर को लेकर भिड़ीं अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा, (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के घर में लड़ाई- झगड़े आम बात है। शो की शुरुआत से अब तक कई कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ चुके हैं। हालांकि, इस बार बिग बॉस के घर में दो एक्ट्रेसेस अपने पति परमेश्वर के कारण आपस में उलझ पड़ीं।

    बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया। जहां नील भट्ट और विक्की जैन की वजह से अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा आपस में लड़ने लग गईं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सलमान खान ने खोली ईशा मालवीय की पोल, सामर्थ और अभिषेक को इस्तेमाल करने का लगाया इल्जाम

    बिग बॉस ने दिया टास्क

    बिग बॉस 17 का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मुनव्वर फारुकी एक टास्क को लीड कर रहे हैं। उन्होंने घर के सारे लड़कों को इकट्ठा किया और उन्हें पुशअप करने के लिए कहा, लेकिन इस दौरान उस शख्स नाम जोर-जोर से लेना है, जिसे वो पसंद नहीं करते है।

    नील भट्ट ने जीती बाजी

    बिग बॉस के इस टास्क में लड़कों ने जान लगा दी, लेकिन जीत नील भट्ट की हुई। उन्होंने अपना पूरा दम लगाकर विक्की जैन का नाम लिया। मुनव्वर ने जैसे ही बताया कि टास्क को नील भट्ट ने सबसे अच्छे से किया, अंकिता लोखंडे ने कमेंट किया डरपोक। इतना सुनते ही ऐश्वर्या शर्मा भी मैदान में उतर गईं।

    आपस में भिड़ी अंकिता- ऐश्वर्या

    अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा के बीच जमकर बहस हुई। अंत में ऐश्वर्या ने अंकिता को कहा कि तुम फट्टू हो, खुलकर कहो आई हेट विक्की। यहां देखें वीडियो...

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    विक्की कौशल पर भड़के सलमान खान

    बिग बॉस 17 के अपडेट की बात करें तो हाल ही में अपकमिंग वीकेंड का वार एपिसोड की शूटिंग की गई। जहां सलमान खान ने अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को शो से सीधा बाहर करने की धमकी दी। होस्ट ने खुलासा किया कि विक्की जैन ने बिग बॉस के सबसे बड़े नियम का उल्लंघन किया है। सलमान खान ने खुलासा किया कि विक्की जैन ने बिग बॉस के घर में आने से पहले नील भट्ट को फोन किया था। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: विक्की जैन ने बिग बॉस के सबसे बड़े नियम का किया उल्लंघन, सलमान खान दिखाएंगे बाहर का रास्ता?

    खबरें और भी