विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: जीतकर भी पीछे छूटे Munawar Faruqui, विनर से ज्यादा इस हारे हुए कंटेस्टेंट ने कर ली बिग बॉस से कमाई

Published: Tue, 30 Jan 2024 11:32 AM (GMT+05:30)

Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 के फिनाले में पांच खिलाड़ी पहुंचे। इनमें मुनव्वर फारुकी के अलावा अंकिता लोखंडे अभिषेक ...और पढ़ें

जीतकर भी पीछे छूटे मुनव्वर फारुकी, (X Image)
जीतकर भी पीछे छूटे मुनव्वर फारुकी, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 जीतने के लिए कंटेस्टेंट्स ने अपना दिल, दिमाग और दम लगाया। हालांकि, अंत में बाजी मुनव्वर फारुकी ने मारी और वो इस सीजन के विनर बन गए, लेकिन उनसे आगे एक हारा हुआ कंटेस्टेंट निकल गया है।

मुनव्वर फारुकी भले बिग बॉस 17 के विनर का टाइटल अपने नाम कर चुके है, लेकिन मेकर्स से फीस वसूलने के मामले में वो पीछे रह गए।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: बिना सेलिब्रिटी स्टेट्स इन कंटेस्टेंट्स ने मारी बाजी, TV के सितारों को धूल चटाकर उठाई ट्रॉफी

सलमान खान के टॉप खिलाड़ी

बिग बॉस 17 के फिनाले में पांच खिलाड़ी पहुंचे। इनमें मुनव्वर फारुकी के अलावा अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी का नाम शामिल है। वहीं, टॉप 3 में सिर्फ मुनव्वर, अभिषेक और मनारा ही पहुंच पाए।

कौन निकला मुनव्वर से आगे ?

मुनव्वर फारुकी की कमाई की बात करें तो वीकली फीस के अलावा उन्हें 50 लाख का विनिंग प्राइज भी दिया गया। फिर भी पैसे कमाने के मामले में वो अंकिता लोखंडे से पीछे चल रहे हैं। बिग बॉस सीजन 17 में सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली सेलिब्रिटी अंकिता लोखंडे रही हैं।

यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande से मिलने पहुंचीं मुनव्वर फारुकी की 'एक्स' अंजलि अरोड़ा, Bigg Boss 17 में हुई हार पर बंधाया ढांढस

मुन्ना ने कमाए कितने करोड़ ?

मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस के घर में 15 हफ्तों का सफर पूरा किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने पूरे सीजन में लगभग 1 करोड़ 20 लाख कमाए और 50 लाख उन्हें विनर बनने पर मिले। इसके साथ ही बिग बॉस 17 से उनकी कुल कमाई 1 करोड़ 70 लाख हो गई।

कितनी रही अंकिता की कमाई ?

अंकिता लोखंडे की कमाई पर नजर डाले, तो उन्होंने मेकर्स से हर हफ्ते 12 लाख रुपये चार्ज किए। इसके साथ ही 15 हफ्तों में उन्होंने शो से 1 करोड़ 80 लाख रुपये कमाए, जो मुनव्वर फारुकी की पूरे सीजन की फीस और वीनिंग प्राइस से भी ज्यादा है।

अभिषेक ने वसूली कितनी फीस ?

अभिषेक कुमार को बिग बॉस 17 के घर में खूब प्यार मिला। शो की शुरुआत में भले वो एक विलेन की तरह नजर आए, लेकिन अंत में एक हीरो बनकर बाहर निकले। यहां तक कि अभिषेक ने टॉप 2 में भी जगह बनाई। फील की बात करें तो अभिषेक ने हर हफ्ते 5 लाख रुपये चार्ज किए और अपने 15 हफ्तों के अपने सफर में लगभग 75 लाख रुपये कमा लिए।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।