Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Captain: लंबे इंतजार के बाद इस कंटेस्टेंट के हाथ लगी घर की सत्ता, आखिरकार बन ही गया कैप्टन

    Updated: Wed, 03 Jan 2024 11:01 AM (IST)

    Bigg Boss 17 Captain बिग बॉस 17 का फॉर्मेट पिछले सभी सीजन से थोड़ा अलग है। शो की शुरुआत में न टास्क हुए और न कैप्टेंसी टास्क हुए। हालांकि कुछ हफ्ते बा ...और पढ़ें

    लंबे इंतजार के बाद इस कंटेस्टेंट के हाथ लगी घर की सत्ता, (X Image)
    लंबे इंतजार के बाद इस कंटेस्टेंट के हाथ लगी घर की सत्ता, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के घर में पिछले कई दिनों से उथल- पुथल मची हुई है। चंद दिनों में शो से तीन कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेट कर दिया गया है। वहीं, अब आधे से ज्यादा घरवाले नॉमिनेट हो गए। इस बीच बिग बॉस सीजन 17 के नए कैप्टन को लेकर अपडेट आई है।

    बिग बॉस 17 के घर में पिछले कुछ दिनों से कोरियन सिंगर ऑरा का राज चल रहा था। वहीं, अब उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद शो को नया कैप्टन मिल गया है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Winner: नील भट्ट ने बताया कौन बनेगा 'बिग बॉस 17' का विजेता, इस कंटेस्टेंट को कहा असली शेर

    अलग है सीजन 17 का फॉर्मेट

    बिग बॉस 17 का फॉर्मेट पिछले सभी सीजन से थोड़ा अलग है। शो की शुरुआत में न टास्क हुए और न कैप्टेंसी टास्क हुए। हालांकि, कुछ हफ्ते बाद शो अपने पुराने ट्रैक पर लौट गया। इसके साथ ही घर का पहला कैप्टन मुनव्वर फारुकी बने।

    घर को मिला चौथा कैप्टन

    मुनव्वर के बाद ईशा मालवीय इस सीजन की दूसरी कैप्टन बनी। वहीं, तीसरी बार ऑरा ने बिग बॉस के कैप्टन की गद्दी संभाली। अब घर को चौथा कप्तान मिल गया है, जो काफी वक्त से ये रुतबा हासिल करने की कोशिश कर रहा था।

    कौन बना नया कैप्टन ?

    बिग बॉस 17 से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले फैन पेज के अनुसार, शो का नया कैप्टन टीवी की बहू अंकिता लोखंडे बनी है। एक्ट्रेस के साथ मुकाबले में आयशा खान, अरुण मशेट्टी, मनारा चोपड़ा, सामर्थ जुरेल और विक्की जैन थे। लगभग पांच राउंड्स के बाद अंकिता लोखंडे घर की विनर बनीं। अब देखना होगा वो घर की बागडोर कैसे संभालती हैं।

    खबरें और भी

    बिग बॉस अपडेट

    बिग बॉस 17 के अपडेट की बात करें तो इस हफ्ते 6 कंटेस्टेंट्स का नाम नॉमिनेशन की लिस्ट में शामिल है। इनमें अभिषेक कुमार, अरुण मशेट्टी, सामर्थ जुरेल, ऑरा, मुनव्वर फारूकी और आयशा खान का नाम शामिल है। एलिमिनेशन लिस्ट की ओर देखें तो इस हफ्ते ट्रिपल एविक्शन हुए। डबल एलिमिनेशन में रिंकू धवन और नील भट्ट बाहर हुए। वहीं, मिडनाइट एविक्शन में अनुराग डोभाल को बाहर कर दिया गया।  

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अचानक हुए एलिमिनेशन पर भड़के एल्विश यादव, 'बिग बॉस' पर कसा तंज, याद दिलाई अपनी भविष्यवाणी