Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: 'मैं जानती हूं तेरा मन भर गया है मुझसे', अंकिता-विक्की के रिश्ते में गहरी हुई दरार, शो के बाद होंगे अलग?

    Updated: Wed, 03 Jan 2024 02:09 PM (IST)

    बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में अब एक बार फिर अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande ) और विक्की जैन ( Vicky Jain) की अनबन हो गई। जिससे एक्ट्रेस इतना नाराज हो ग ...और पढ़ें

    अंकिता-विक्की के रिश्ते में गहरी हुई दरार, (X Image)
    अंकिता-विक्की के रिश्ते में गहरी हुई दरार, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अंकिता लोखंडे का नाम शामिल है। एक्ट्रेस शो में मजबूती से आगे बढ़ रही हैं। हालांकि, बिग बॉस के घर में उनकी पर्सनल लाइफ की कड़वी सच्चाई बाहर आ गई है।

    अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बिग बॉस में अक्सर एक- दूसरे से परेशान नजर आते हैं। दोनों अब तक कई बार तलाक लेने की बात कह चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार ने खोया आपा, नेशनल TV पर सामर्थ जुरेल को जड़ दिया तमाचा, इस वजह से घर में मचा हाहाकार

    क्यों हुआ झगड़ा ?

    बिग बॉस में अब एक बार फिर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की अनबन हो गई। जिससे एक्ट्रेस इतना नाराज हो गईं कि उन्होंने एक बड़ा बयान दे दिया। बात अंकिता लोखंडे की एक्सरसाइज रुटीन और लुक्स का मजाक उड़ाने से शुरू हुई।

    विक्की ने उड़ाया अंकिता का मजाक

    ईशा मालवीय ने बिग बॉस के घर में हेड स्टैंड करके दिखाया। इस पर विक्की ने पत्नी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि अंकिता को तो हेड स्टैंड करने के लिए तीनों लोगों की जरूरत पड़ जाती है। एक्ट्रेस को ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई, उन्होंने विक्की को खूब खरी- खोटी सुनाई और फिर तकिए से जमकर पिटाई भी की।

    विक्की को अंकिता नहीं लगतीं हॉट

    मनारा चोपड़ा, विक्की जैन और ईशा मालवीय इसके बाद बैठकर बात कर रहे होते हैं। सभी मिलकर ये डिस्कस करते हैं कि बिग बॉस खत्म होने के बाद क्या करना है। इस बीच मनारा कहती हैं कि वो बातों पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं, क्योंकि अंकिता बहुत हॉट लग रही हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Captain: लंबे इंतजार के बाद इस कंटेस्टेंट के हाथ लगी घर की सत्ता, आखिरकार बन ही गया कैप्टन

    आग बबूला हुईं अंकिता

    मनारा को टोकते हुए विक्की कहते हैं कि उन्हें उनकी पत्नी बिल्कुल भी हॉट नहीं लगती, बल्कि क्यूट लगती हैं। ये सुनते ही अंकिता गुस्से से लाल हो गईं। उन्होंने जवाब देते हुए कहा, मुझे पता है कि तेरा मुझसे दिल भर गया है। घर से बाहर निकलने के बाद मैं भी अपना फैसला लूंगी। अंकिता लोखंडे ने अपनी बातों से विक्की जैन से अलग होने की ओर इशारा किया। वहीं, ईशा और मनारा ने विक्की को समझाया कि उन्हें पत्नी के लिए ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। हालांकि, विक्की को कुछ खास फर्क नहीं पड़ा।