Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: सलमान खान के सामने अंकिता लोखंडे की सास ने मारा ऐसा ताना, ग्रैंड फिनाले में रुआंसी हुईं एक्ट्रेस

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 09:33 AM (IST)

    बिग बॉस 17 फिनाले में अंकिता लोखंडे को सपोर्ट करने उनका मायका और ससुराल दोनों पहुंचा। मां श्वेता लोखंडे पति विक्की जैन जेठानी रिशू जैन और सास रंजना जै ...और पढ़ें

    सलमान खान के सामने अंकिता लोखंडे की सास ने मारा ताना, (X Image)
    सलमान खान के सामने अंकिता लोखंडे की सास ने मारा ताना, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 17 को अपना विनर मिल चुका है। इस साल ट्रॉफी डोंगरी यानी मुनव्वर फारुकी के पास गई। वहीं, अभिषेक कुमार रनर- अप रहे। वहीं, सबसे ज्यादा मजबूत दावेदार समझी जा रही अंकिता लोखंडे टॉप 3 में भी जगह नहीं बना पाईं। हालांकि, एलिमिनेट होने के पहले ही एक्ट्रेस के चेहरे पर उदासी छा गई।

    बिग बॉस 17 में तीसरे नंबर पर मनारा चोपड़ा ने जगह बनाई। उनके बाद चौथे पायदान पर टीवी की पॉपुलर बहु अंकिता लोखंडे रहीं, जबकि पांचवे नंबर पर अरुण माशेट्टी रहे।

    यह भी पढ़ें- जन्मदिन पर Munawar Faruqui ने जीता Bigg Boss Season 17 का खिताब, डोंगरी वासियों ने यूं मनाया जीत का जश्न

    अंकिता का दिल हुआ छलनी

    बिग बॉस 17 फिनाले में अंकिता लोखंडे को सपोर्ट करने उनका मायका और ससुराल दोनों पहुंचा। मां श्वेता लोखंडे, पति विक्की जैन, जेठानी रिशू जैन और सास रंजना जैन शो में शामिल हुईं। इस बीच एक बार फिर अंकिता की सास ने अपनी तीखी जुबान चलाई और एक्ट्रेस का दिल छलनी कर दिया। इस बार तो भरी महफिल रंजना जैन ने बहु को खरी- खोटी सुना दी।

    सलमान का मजाक पड़ा भारी

    सलमान खान ने अंकिता और उनकी सास को एक- दूसरे से कुछ वादे करने के लिए कहा। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वो हमेशा अपने परिवार, पति, सास का ख्याल रखी और विक्की का साथ जिंदगी भर नहीं छोड़ेंगी। वहीं, रंजना जैन ने अपनी बारी आने पर बहु से ही वादा करने के लिए कह दिया।

    क्या बोलीं अंकिता की सास ?

    अंकिता लोखंडे की सास ने उनसे कहा कहा, "तुम वादा करों कि फिर कभी ऐसे शो में हिस्सा नहीं लोगी, जहां पूरे परिवार की इज्जत मिट्टी में मिल जाए।" इतना सुनते ही एक्ट्रेस का मुंह बन गया। जवाब देते हुए अंकिता ने कहा, "मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूं मम्मा और मुझे इस पर गर्व है।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    अंकिता और रंजना जैन की कॉन्ट्रोवर्सी

    अंकिता लोखंडे की सास पहली बार तब चर्चा में आई थीं, जब फैमिली वीक में उन्होंने बिग बॉस के घर में एंट्री की थी। एक्ट्रेस के साथ प्राइवेट चैट के दौरान पति की थोड़ी और इज्जत करने की सलाह दी थी। रंजना जैन ने ये भी बताया था कि जब अंकिता ने विक्की को पैर से मारा था, तो विक्की के पापा ने उनकी मां को फोन किया था और पूछा था कि क्या वो भी अपने पति को ऐसे मारती थीं। अंकिता ने ससुराल वालों के इस रवैये पर नाराजगी जताई थी।  

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारूकी बने विनर, ट्रॉफी और 50 लाख रुपये प्राइज मनी के साथ मिली चमचमाती कार