Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक दिन में 3 बार कपड़े बदलेंगी Ankita Lokhande, 200 जोड़ी कपड़ों को लेकर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 07:10 PM (IST)

    Ankita Lokhande Bigg Boss Outfits अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) बिग बॉस की जर्नी शुरू कर चुके हैं। शो में जाने से पहले इ ...और पढ़ें

    Ankita Lokhande Bigg Boss Outfits Salman Khan
    Ankita Lokhande Bigg Boss Outfits Salman Khan

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ankita Lokhande Bigg Boss Outfits: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) की शुरुआत 15 अक्टूबर से हो चुकी है। अब चार महीनों तक लोगों का ये शो मनोरंजन करने वाला है। पिछले कुछ सालों की तरह इस बार भी सलमान खान शो के होस्ट बने हुए हैं। इस शो में टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस भी अपने पति के साथ पहुंची हैं।

    जी हां, हम बात कर रहें हैं अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) की। शो में आने से पहले इस कपल के बारे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को लेकर खबर थी कि वह शो में 200 जोड़ी कपड़े लेकर जा रही हैं। अब इस खबर पर खुद अंकिता ने चुप्पी तोड़ी है।

    यह भी पढ़ें- BB 17 Highest Paid Contestant: 'बिग बॉस 17' में सबसे ज्यादा पैसे वसूल रहा ये कंटेस्टेंट, फीस जानकर लगेगा शॉक!

    क्या सच में 200 जोड़ी कपड़े लेकर आईं अंकिता

    अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) बिग बॉस की जर्नी शुरू कर चुके हैं। शो में जाने से पहले इस कपल ने खूब चर्चा बटोरी। वहीं ग्रैंड प्रीमियर में इस कपल ने शानदार एंट्री मारी। दोनों ने खूब डांस भी किया था। इतना ही नहीं सलमान खान ने एक्ट्रेस को लेकर कुछ खुलासे भी किए थे। सलमान ने अंकिता से पूछा कि क्या 105 दिन के लिए वह 200 जोड़ी कपड़े लेकर आई है, जिसके जवाब में अंकिता कहती है नहीं सर इतने तो नहीं है।

    कपड़ों के अलावा सोना-चांदी भी लेकर आईं एक्ट्रेस

    सलमान खान (Salman Khan) यहीं नहीं रूके उन्होंने कपड़ों के साथ-साथ एक्ट्रेस के जूतों और हील्स का भी खुलासा किया। उन्होंने 75 जोड़ी जूते तो इसके जवाब में एक्ट्रेस कहती है नहीं सर। आगे सलमान कहते हैं 100 जोड़ी नाइट सूट और मैचिंग मेकिंग एसेसरीज, लिस्पटिक। इसके जवाब में एक्ट्रेस कहती है, सर ये तो सब लोग लेकर आएं होंगे मैं अकेली नहीं हूं और चांदी का ग्लास।

    खबरें और भी

    दिन में तीन ड्रेसेज बदलेंगी अंकिता

    इन सबपर अंकिता ने कहा है कि, उनकी प्लानिंग है कि वह दिन में तीन बार ड्रेसेज बदलने वाली है, जिसकी वजह से फैंस के बीच उनका अच्छा इंप्रेशन बनेगा। सुबह 10 से 2 बजे के कपडे़ मेरे अलग होंगे और 2 बजे में ट्रैक पेंट में नजर आऊंगी और रात को जैसे ही 8-9 बजेंगे तो मैं नाइट सूट में दिखाई दूंगी। तो तीन लुक एक दिन के होंगे।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: काम को लेकर पहले ही दिन आपस में भिड़े घरवाले, अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारूकी का हाल हुआ बुरा