यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: सुशांत सिंह राजपूत को ऑनस्क्रीन किस करते देख रो पड़ी थीं Ankita Lokhande, एक्ट्रेस ने शेयर किया किस्सा
Bigg Boss 17 अंकिता लोखंडे इन दिनों बिग बॉस 17 में अपने गेम को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस इस शो में अपने पति विक्की जैन के साथ आई हैं। श ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में हर रोज कुछ न कुछ इंटरेस्टिंग देखने को मिलता रहता है। कभी कंटेस्टेंट की लड़ाई तो कभी उनके बीच में प्यार। सलमान खान के इस विवादित शो में अंकिता लोखंडे भी अच्छा गेम खेलते हुए नजर आ रही हैं। इस शो में वह अपने पति विक्की जैन के साथ आई हैं। शो के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से भी जुड़े कई खुलासे किए।
वहीं, कई बार उन्होंने अपने और सुशांत के बारे में भी बात की। अब एक बार फिर अंकिता हाल ही के एक एपिसोड में सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: हार कर भी जीत गईं ऐश्वर्या शर्मा, सलमान के शो में 10 हफ्तों में ही वसूल ली विनर से ज्यादा रकम
अंकिता ने फिर किया सुशांत को याद
सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बिग बॉस 17 से जुड़ा एक वीडियो देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में अंकिता सुशांत के बारे में अभिषेक के साथ बैठकर बात करते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह सुशांत के किसिंग सीन को लेकर बात कर रही हैं और एक्ट्रेस ने बताया की कैसे वह यह सीन देख कर रो पड़ी थीं।
Ankita Lokhande again talking about Sushant Singh Rajput!#BiggBoss17 #BigBossDynamite#AnkitaLokhande #AbhishekKumar pic.twitter.com/vPOgpRQiVA
— BigBossDynamite (@BigBossDynamite) December 25, 2023
सुशांत के किसिंग सीन देखकर रो पड़ीं अंकिता
वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता अभिषेक कुमार से बात करते हुए नजर आती हैं। अंकिता उस समय को याद करती हैं, जब वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के शुद्ध देसी रोमांस में किसिंग सीन देखने के बाद रो पड़ी थीं। अंकिता ने कहा कि 'जब शुद्ध देसी रोमांस रिलीज हुई थी, तब मेरे साथ ऐसा हुआ था। हम फिल्म देखने गए, उन्होंने यशराज स्टूडियो में पूरा थिएटर हॉल बुक किया। वहां मेरे और सुशांत के अलावा कोई नहीं था, क्योंकि वह इसे किसी के साथ नहीं देख सकती थी। उन्हें पता था कि मैं अपना आपा खो दूंगी'।
सुशांत ने मांगी थी माफी
इसके आगे अंकिता लोखंडे ने बताया कि 'कैसे उन्होंने अपने नाखूनों से सुशांत के हाथ को खरोंच दिया था। इसके आगे एक्ट्रेस कहती हैं कि वह भाग गया और नहीं आया। मैंने पूरी फिल्म देखी और सारे सीन देखने के बाद घर पहुंचकर बहुत रोई। यहां तक कि सुशांत भी रोया। उसने कहा, 'आई एम सॉरी बुबू। अब नहीं करूंगा'।