Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: दूसरी लड़कियों के साथ विक्की को देख इस वजह से भड़क जाती हैं अंकिता, कहा- 'डर लगता है कहीं...'

    Updated: Tue, 16 Jan 2024 01:12 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आया है। वीडियो में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ( Ankita Lokhande) पहली बार अपने ओवर पजेसिव नेचर को लेकर बात कर ...और पढ़ें

    दूसरी लड़कियों के साथ विक्की को देख इस वजह से भड़क जाती हैं अंकिता, (X Image)
    दूसरी लड़कियों के साथ विक्की को देख इस वजह से भड़क जाती हैं अंकिता, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का रिश्ता अक्सर चर्चा में रहता है। दोनों की लड़ाइयों और अनबन ने हर किसी का ध्यान खींचा। हाल ही में विक्की ने पत्नी पर आरोप लगाया कि वो अपने बर्ताव से विक्की की इमेज खराब कर रही हैं।

    बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे कई बार शो की दूसरी फीमेल कंटेस्टेंट्स के साथ पति को देखकर पॉजेसिव नजर आई हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: एलिमिनेशन के बाद समर्थ जुरेल ने शेयर किया पहला वीडियो, ईशा नहीं इस हसीना को बताया दिल के करीब

    आयशा को लेकर भड़कीं अंकिता

    अंकिता लोखंडे हाल ही में मनारा चोपड़ा को लेकर विक्की जैन से उलझते हुए नजर आई थीं। वहीं, अब पति के साथ उनकी बहस आयशा खान को लेकर हो गई। इसके बाद विक्की भी भड़क गए और इतनी रोक-टोक करने के लिए उखड़ गए।

    विक्की को लेकर क्यों हैं ओवर पजेसिव

    बिग बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आया है। वीडियो में अंकिता लोखंडे पहली बार अपने ओवर पजेसिव नेचर को लेकर बात करते हुए नजर आईं। अंकिता ने ईशा को बताया कि आखिर विक्की को दूसरी लड़कियों के आस-पास देख उन्हें क्यों दिक्कत होने लगती है।

    पुरानी जिंदगी करती है परेशान

    अंकिता लोखंडे ने कहा कि उनके साथ पहले बहुत कुछ हो चुका है। जिसका असर आज तक उनके दिल और दिमाग पर है। इस वजह से वो विक्की को लेकर परेशान रहती हैं कि कहीं वो उन्हें छोड़कर चला न जाए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: विनर की रेस में आगे निकले ये दो खिलाड़ी, Top 2 पर बहस शुरू, आयशा की वजह से चूके मुनव्वर फारुकी?

    अंकिता ने कही दिल की बात

    अंकिता लोखंडे ने अपने पुराने रिलेशनशिप की ओर इशारा करते हुए ईशा से कहा, "मैं अपने पति के लिए बहुत पजेसिव हूं, ये मेरा नेचर है। कभी- कभी आपकी जिंदगी में इतना कुछ हुआ होता है, जिसकी वजह से आप ऐसे हो जाते हैं। उसका इतना बोझ लेकर मैं चल रही हूं, कि उससे निकल ही नहीं पा रही हूं। मुझे लगता है कहीं वो चला न जाए... डर रहता है खोने का विक्की को।"

    बिग बॉस की ताजा खबर

    बिग बॉस 17 के अपडेट की बात करें तो बीते वीकेंड का वार में समर्थ जुरेल शो से एलिमिनेट हो गए। वहीं, लेटेस्ट नॉमिनेशन टास्क में घर के सारे कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो गए। इनमें  अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, विक्की जैन, अरुण माशेट्टी, मनारा चोपड़ा, आयशा खान और ईशा मालवीय का नाम शामिल है।