Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे का टूट गया सब्र का बांध, विक्की जैन के खिलाफ ले ही लिया ये फैसला

    Updated: Thu, 28 Dec 2023 03:35 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 सलमान खान के शो में इस वक्त काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां दर्शक आयशा खान और मुनव्वर फारुकी की कहानी में कन्फ्यूज हैं तो वह ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे ने लिया विक्की जैन के खिलाफ फैसला / फोटो- Instagram
    बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे ने लिया विक्की जैन के खिलाफ फैसला / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन के खिलाफ लिए ये फैसला
    2. बिग बॉस 17 में झगड़ा होने पर अंकिता ने लगाई विक्की को लताड़
    3. बिग बॉस 17 में आए दिन होते हैं अंकिता-विक्की के झगड़े

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बिग बॉस 17 के दो ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जो आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने हुए हैं। शो को ढाई महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन दोनों के आपसी मुद्दे ही खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

    एक पल दोनों प्यार से लुटाने से पीछे नहीं रहते, तो वहीं अगले पल दोनों के बीच में जबरदस्त झगड़ा होता है। दोनों के इस रिश्ते से महज घरवाले ही नहीं, बल्कि दर्शक ही परेशान हो चुके हैं।

    हालांकि, अब जो वीडियो सामने आया है, उसमें अंकिता लोखंडे विक्की जैन पर पूरी तरह से बरस पड़ी हैं, इतना ही नहीं, वह एक फैसले पर भी पहुंचती नजर आ रही हैं।

    अंकिता लोखंडे ने ले लिया ये फैसला

    बिग बॉस 17 में इस वक्त मनारा चोपड़ा-मुनव्वर फारुकी और आयशा खान के अलावा जो हर एपिसोड में पूरी लाइमलाइट बटोर रहे हैं, वह हैं अंकिता लोखंडे-विक्की जैन। हाल ही में बिग बॉस के एक नए एपिसोड का नया प्रोमो मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक बार फिर से पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस और उनके मास्टरमाइंड पति किसी बात पर झगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: 'तुम जो चाहती हो वो...', मुनव्वर फारुकी ने Mannara से कही ऐसी बात, टूट गई दोनों की दोस्ती

    दोनों किचन में खड़े होकर आयशा खान (Ayesha Khan)और सबके सामने तू-तू, मैं-मैं कर रहे हैं। हालांकि, इस दौरान अंकिता लोखंडे विक्की जैन पर इतनी गुस्सा हो गयी कि उन्होंने सीधे तौर पर पति को ये कह दिया कि तुझे जो करना है, अब मेरा हो गया, मैं तेरे से अलग हूं"।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

    इस वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स अंकिता लोखंडे की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ दोनों पति-पत्नी की लड़ाई को ड्रामा बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मैं खुश हूं कि इस बार अंकिता लोखंडे ने खुद के लिए स्टैंड लिया है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "बहुत खूब अंकिता, अपने लिए बोलना सीखो"।

    खबरें और भी

    एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये दोनों पति-पत्नी पता नहीं घर पर कैसे रहते होंगे, बहुत ही इरिटेटिंग हैं, बिल्कुल भी मजा नहीं आ रहा है, इन्हें देखने में"। आपको बता दें कि हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसमें विक्की जैन अचानक ही गुस्से में अंकिता लोखंडे पर हाथ उठाते-उठाते रह गए।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: ''वो बहुत बड़ी दोगली है'', इस कंटेस्टेंट के सामने अनुराग डोभाल ने की Mannara Chopra की चुगली