Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: पहले ही राशन टास्क में कंटेस्टेंट्स ने की इतनी बड़ी गलती, बिग बॉस ने सुना दी ये सजा

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 01:45 PM (IST)

    Bigg Boss 17 First Task बिग बॉस 17 में टास्क देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बुधवार को घर में पहला टास्क होने वाला है लेकिन पहले ही टा ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 में हुआ पहला टास्क / फोटो- Instagram
    बिग बॉस 17 में हुआ पहला टास्क / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 में खेला गया पहला टास्क
    2. पहले ही टास्क में घरवालों ने की इतनी बड़ी गलती
    3. भड़के बिग बॉस ने दे दी ऐसी सजा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 17 इस वक्त अपने तीसरे हफ्ते में हैं और कंटेस्टेंट के बीच लगातार तू-तू, मैं-मैं देखने को मिल रही है। हर दिन के साथ सभी सदस्यों की आपसी इक्वेशन बदलती हुई नजर आ रही है। हालांकि, इस बीच फैंस को अगर किसी चीज का इंतजार है, तो वो है बिग बॉस द्वारा दिए जाने वाले टास्क का।

    दो हफ्तों के लंबे इंतजार के बाद तीसरे हफ्ते फाइनली बिग बॉस में पहला टास्क खेला गया। हालांकि, पहले ही टास्क में अंकिता लोखंडे से लेकर मुनव्वर और अन्य सदस्यों ने पहले ही टास्क में इतनी बड़ी गलती की कि बिग बॉस ने गुस्से में उनसे भारी हर्जाना वसूल किया।

    बिग बॉस 17 में हुआ पहला राशन टास्क

    बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) में पहले टास्क की शुरुआत हुई, जहां घरवालों को एक कार्य सौंपा गया। इस कार्य में दो टीमें बनी। राशन कमाने के टास्क में दो कंटेस्टेंट को बिग बॉस ने दो बड़े चम्मच दिए और सामने एक पोज फोटो लगाई।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अंकिता ने गुस्से में विक्की को बताया 'कीड़ा', अचानक कही ऐसी बात सुनकर लगेगा 440 वॉल्ट का झटका

    उस फोटो की तरह ही बिग बॉस ने दो तीनों टीम से 2 कंटेस्टेंट को घरवालों को चुनने के लिए कहा, जो इस टास्क को परफॉर्म करेंगे। इस टास्क में जहां 'दिल' के मकान से अंकिता लोखंडे आईं, तो वहीं दिमाग के मकान से मनारा चोपड़ा ने ये टास्क परफॉर्म किया।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    हालांकि, दोनों को ही राशन टास्क में सामने लगे पोस्टर की तरह पोज देने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच विक्की जैन सहित सभी कंटेस्टेंट की खुसर-फुसर सुन बिग बॉस भी गुस्से से उबल पड़े। उन्होंने घरवालों को खूब खरी-खोटी सुनाई।

    बिग बॉस 17 में टास्क हुआ रद्द मिली घरवालों को बड़ी सजा

    इस कार्य के संचालन की जिम्मेदारी वकील सना रईस खान को सौंपी गयी। हालांकि, इस टास्क को बिग बॉस ने जैसे-तैसे पूरा तो करवा दिया, लेकिन जब स्टोर रूम से राशन लेने के बारी आई तो घरवालों के बीच खूब खींचा तानी हुई।

    इस टास्क के दौरान घरवालों को क्या करना है, क्या नहीं, इस बात के लिए कन्फ्यूज दिखे, जिसके बाद बिग बॉस ने पहले टास्क को खुद ही रद्द कर दिया और घरवालों से उनका इस हफ्ते का पूरा राशन छीन लिया।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: खुल्लम-खुल्ला इश्क फरमाते दिखे खानजादी और अभिषेक, ईशा मालवीय का जलन के मारे हुआ ऐसा हाल