Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: बिग बॉस ने नाराज होकर कंटेस्टेंट्स को सुनाई इतनी बड़ी सजा, अब हर दिन उड़ेगी रातों की नींद

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 02:28 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस सीजन 17 में एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। बीते हफ्ते अभिषेक का कॉलर पकड़ने की वजह से तहलका उर्फ सनी आर्य को बिग बॉस से ...और पढ़ें

    बिग बॉस ने घरवालों को सुनाई इतनी बड़ी सजा / फोटो- Instagram/ Colors
    बिग बॉस ने घरवालों को सुनाई इतनी बड़ी सजा / फोटो- Instagram/ Colors

    HighLights

    1. कंटेस्टेंट्स पर फिर फूटा बिग बॉस का गुस्सा
    2. बिग बॉस 17 में एक बार फिर से कंटेस्टेंट को मिली बड़ी सजा
    3. सलमान खान के शो में आ रहा है एक के बाद एक ट्विस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: सलमान खान का विवादित शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, शो में कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। बीते हफ्ते ही अभिषेक और तहलका की लड़ाई के बाद बिग बॉस ने सनी आर्य को सीधा-सीधा बिना नॉमिनेशन के घर से बाहर कर दिया था।

    उनके जाने के बाद सिर्फ अरुण ही नहीं, बल्कि सभी घरवाले फूट-फूटकर रोए थे। घर में आए दिन कोई न कोई तमाशा देखने को मिलता है। अब हाल ही में बिग बॉस ने घरवालों से नाराज होकर उन्हें एक ऐसी सजा सुना दी है, जिससे उनका हर दिन काटना सिर्फ मुश्किल ही नहीं होगा, बल्कि उनकी रातों की नींद भी उड़ने वाली है।

    बिग बॉस ने घरवालों को सुना दी ऐसी सजा

    बिग बॉस 17 में बिग बॉस कभी रसोई, तो कभी राशन को लेकर कई बार भड़कते हुए नजर आए हैं। बीते हफ्ते तो बिग बॉस ने घरवालों की सफाई को लेकर क्लास लगा दी थी। अब हाल ही में बिग बॉस ने दिल-दिमाग और दम के मकान में रहने वाले सभी कंटेस्टेंट को उनके रूम से ही बेदखल करने की मुश्किल सजा सुना दी है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Nomination: बिग बॉस में हुआ चौंकाने वाला नॉमिनेशन, एलिमिनेशन के गेम में फंसा सबसे मजबूत कंटेस्टेंट

    बिग बॉस के मेकर्स ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें बिग बॉस साफ तौर पर ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि सभी कंटेस्टेंट अब मोहल्ले में हैंग हो गए हैं और वह इसलिए हुआ है, क्योंकि घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट ने अपने चेहरों पर मुखौटे पहने हुए हैं। इसलिए अब वह तीनों मकानों का सिस्टम ही शट डाउन कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    अब अभिषेक कुमार के साथ मोहल्ले के चौराहे पर सोएंगे कंटेस्टेंट्स

    बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा कि अब दिल-दिमाग और दम के मकान तीनों रूम में रह रहे सदस्य अब अभिषेक कुमार के रूम में शिफ्ट होंगे, जोकि है मकान का चौराहा, जहां बिठाकर बिग बॉस घरवालों की अक्सर क्लास लगाया करते हैं।

    बिग बॉस ने गुस्से में ये भी कहा कि वह सभी कंटेस्टेंट के सोने के लिए स्लीपिंग बैग्स भिजवा देंगे। इस बात को सुनने के बाद घरवालों के होश पूरी तरह उड़ गए और वह अपना राशन और सामान लेने के लिए अफरा-तफरी मचाते हुए नजर आए।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: इस शख्स को डेट कर चुकी हैं कंटेस्टेंट खानजादी? खुलेआम कर चुका है इस एक्ट्रेस से लिप लॉक