यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: बिग बॉस ने उठाया बड़ा कदम, मुनव्वर फारूकी से लेकर विक्की जैन तक सबको कर दिया बेघर, जानिए क्यों?
Bigg Boss 17 कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 दिन-ब-दिन इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है। शो में सभी घरवाले गेम में आगे बढ़ने के लिए अपने पत्ते खोल रहे हैं। इस ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस ने घरवालों को रूम से निकाला
- एक-दूसरे की बिचिंग करने का बनाया अलग ग्रुप
- शो को 100 प्रतिशत देने वालों की बनी मंडली
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: सलमान खान के कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' के घर में 14 लोग हैं, जिनके बीच सिर्फ झगड़े दिखाई दे रहे हैं। कोई प्लानिंग में बिजी है तो कोई एक-दूसरे की बुराई में। ऐसे में बिग बॉस ने एक बड़ा कदम उठाया है, जो घरवालों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था।
बिग बॉस ने घरवालों को कमरे से किया बाहर
दरअसल, शो से जुड़ी खबरें देने वाला पेज बिग बॉस तक के मुताबिक, लाइव फीड में सभी घरवालों को एक बड़ा झटका मिला है। बिग बॉस ने सभी घरवालों को रूम से बेघर कर दिया है, यानी कि अब कोई दिल, दिमाग और दम का कमरा नहीं होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि घरवाले कहां सोएंगे।
बिग बॉस ने सभी घरवालों को कमरों से बाहर करके लिविंग रूम में सोने पर मजबूर कर दिया है। सभी कंटेस्टेंट्स को शो में उनके कॉन्ट्रीब्यूशन के हिसाब से ग्रुप में डिवाइड कर दिया गया है और सोने के लिए स्लीपिंग बैग्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Ekta Kapoor ने विक्की जैन और एकता कपूर को दी खास सलाह, बोलीं-'प्लीज थोड़ा प्यार से'
तीन कैटेगरी में डिवाइड हुए घरवाले
बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को तीन ग्रुप में डिवाइड कर दिया है। पहले ग्रुप में उन्हें रखा गया है, जो शो में सिर्फ एक-दूसरे की बुराई करते हैं। इस ग्रुप में विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, अनुराग डोभाल, सना रईस खान, अभिषेक कुमार और फिरोजा खान उर्फ खानजादी हैं। दूसरा ग्रुप शो में 100 प्रतिशत कॉन्ट्रीब्यूशन देने वाले कंटेस्टेंट्स की है, जिसमें मुनव्वर फारूकी, मनारा चोपड़ा, रिंकू धवन, ईशा मालवीय, नील भट्ट और समर्थ जुरेल हैं।
खबरें और भी
तीसरा ग्रुप उनका है, जो दूसरों के सहारे आगे बढ़ रहे हैं, इसमें अरुण माशेट्टी और ऐश्वर्या शर्मा हैं। अब आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा कि बिग बॉस ने ये कदम क्यों उठाया और इस ग्रुप डिवाइड का घरवालों पर क्या असर होता है। बता दें कि शो में अभी 14 कंटेस्टेंट्स हैं। सनी आर्या को हाथापाई करने के चलते एविक्ट कर दिया गया था।