विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 14: बिग बॉस के इस पॉपुलर कंटेस्टेंट ने ठुकराया रोहित शेट्टी का शो, नाम सुन नहीं होगा यकीन

Published: Mon, 19 Feb 2024 04:30 PM (IST)

बिग बॉस 17 Bigg Boss 17) के फिनाले वीक में रोहित शेट्टी शो में पहुंचे थे। उन्होंने टॉप 5 खिलाड़ियों ...और पढ़ें

बिग बॉस के इस पॉपुलर कंटेस्टेंट ने ठुकराया रोहित शेट्टी का शो, (X Image)
बिग बॉस के इस पॉपुलर कंटेस्टेंट ने ठुकराया रोहित शेट्टी का शो, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के बाद कलर्स का दूसरा बड़ा रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी चर्चा में बना हुआ है। मेकर्स नए सीजन की तैयारी में जुट गए हैं। इसके साथ ही बिग बॉस 17 के कुछ कंटेस्टेंट्स के शो में शामिल होने की खबरें भी आ रही है। इस बीच अब जानकारी सामने आई है कि बीबी 17 के एक पॉपुलर खिलाड़ी ने रोहित शेट्टी के शो को ठुकरा दिया है।

बिग बॉस 17 के फिनाले वीक में रोहित शेट्टी शो में पहुंचे थे। उन्होंने टॉप 5 खिलाड़ियों के साथ खूब मस्ती भी की थी। अपने मुश्किल सवालों से कंटेस्टेंट्स का हाल बेहाल कर दिया था।

यह भी पढ़ें- बिग बॉस से बाहर आईं Ankita Lokhande के करीबी का हुआ निधन, शो में बार-बार कर रही थीं याद, मिलने के लिए रहीं परेशान

रोहित ने ऑफर किया शो

रोहित शेट्टी ने अपने बिग बॉस 17 विजिट के दौरान एक कंटेस्टेंट को खतरों के खिलाड़ी 14 में शामिल होने का ऑफर दिया था। इस खिलाड़ी का नाम अभिषेक कुमार है। रोहित ने अभिषेक कुमार को केकेके 14 में आने का ऑफर दिया था। हालांकि, उस वक्त उन्होंने साफ तौर पर कोई जवाब नहीं दिया था।

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में शामिल होगा बिग बॉस का ये कूल कंटेस्टेंट, एंट्री कर बनाएगा रिकॉर्ड?

क्यों ठुकराया रोहित का शो ?

अभिषेक कुमार को लेकर अब खबर आई है कि उन्होंने रोहित शेट्टी के शो को ठुकरा दिया है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट्स की मानें, तो अभिषेक कुमार, खतरों के खिलाड़ी 14 में नहीं शामिल होंगे। शो में शामिल न होने के पीछे की वजह ये है कि अभिषेक कुमार खुद को अभी मेंटली शो के लिए तैयार नहीं मानते हैं, खासकर ऐसे शो में जहां नेशनल टीवी पर जानवरों से भरे जानलेवा स्टंट करने पड़े।

अभिषेक की सबसे बड़ी कमजोरी

अभिषेक कुमार ने कुछ समय पहले पैपराजी से बातचीत के दौरान खुलासा किया कि था वो शायद खतरों के खिलाड़ी 14 में हिस्सा न लें, क्योंकि वो क्लस्टर फोबिक हैं, ऐसे में बंद जगहों पर उन्हें घुटन होती है, जबकि खतरों के खिलाड़ी 14 में कई बॉक्स में बंद रहने वाले स्टंट करने पड़ते हैं।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।