Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मनारा से नजदीकियों के बीच मुनव्वर फारुकी की गर्लफ्रेंड ने शेयर किया हैरान करने वाला पोस्ट, बोलीं- 'कोई भी वैसा...'

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 12:59 PM (IST)

    मुनव्वर फारुकी की सोशल मीडिया पर अच्छी पॉपुलैरिटी है। फैंस उनकी कॉमेडी और शायरी दोनों को पसंद करते हैं। वहीं बिग बॉस 17 में उनका शांत स्वभाव भी लोगों ...और पढ़ें

    File Photo of Munawar Faruqui and Nazil
    File Photo of Munawar Faruqui and Nazil

    HighLights

    1. 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट हैं मुनव्वर फारुकी
    2. मुनव्वर की मनारा के साथ है अच्छी बॉन्डिंग
    3. मुनव्वर की गर्लफ्रेंड ने शेयर किया पोस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुनव्वर फारुकी 'बिग बॉस 17' के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट में से एक हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें काफी पसंद करते हैं। मुनव्वर न सिर्फ फैंस में, बल्कि अपने शांत और सौम्य स्वभाव के कारण कंटेस्टेंट्स के बीच भी फेमस हैं। शो में उनकी केमेस्ट्री प्रियंका चोपड़ा की कजिन मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के साथ काफी हिट है।

    एक ओर मुनव्वर का नाम मनारा के साथ जोड़ा जा रहा है। वहीं, इस बीच उनकी गर्लफ्रेंड नजीला ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिससे यूजर्स में खलबली मच गई है।

    नजीला ने शेयर किया ये पोस्ट

    मुनव्वर फारुकी, बिग बॉस 17 के फेमस कंटेस्टेंट हैं। इसके पहले उन्होंने 'लॉक अप' के पहले सीजन में पार्टिसिपेट किया था, जिसकी ट्रॉफी उन्होंने अपने नाम की। मुनव्वर को यहां भी काफी पसंद किया गया और अब बिग बॉस 17 में भी ये कॉमेडियन वही जलवा बिखेर रहा है। हालांकि, इस बीच नजीला का एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें वह सोशल मीडिया और रियलिटी के बीच के फर्क की बात कर रही हैं। 

    'कोई भी वैसा नहीं होता...'

    नजीला ने लिखा, 'एक बात जो मैं लोगों से कहना चाहती हूं कि सब कुछ वैसा नहीं होता है, जैसा ऑनलाइन दिखता है। कोई भी वैसा प्योर और सही नहीं होता, जैसा वह दिखावा करता है, बल्कि सच्चाई जानकर आप हैरान हो सकते हैं। इसलिए कहा जाता है कि अपने आइडल से कभी नहीं मिलना चाहिए क्योंकि बहुत से केस में आप उन्हें जैसे देखते हैं, वह असल में उससे बहुत अलग होते हैं। तो टीवी या ऑनलाइन कुछ भी देखकर बेवकूफ मत बनिये।'

    मुनव्वर को मनारा के नाम से घरवालों ने चिढ़ाया

    बीते एपिसोड में घरवालों ने मुनव्वर को मनारा के नाम से चिढ़ाया था। उन्होंने मनारा को भाभी कहकर मुनव्वर की टांग खिंचाई की थी। मनारा और मुनव्वर के बीच शुरुआती एपिसोड से अच्छी ट्यूनिंग है। पहले एपिसोड में दोनों के बीच कुछ तू तू-मैं मैं हुई थी, लेकिन इसके बाद इनकी बॉन्डिंग और स्ट्रॉन्ग होती चली गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सलमान के शो में एलिमिनेशन में बड़ा ट्विस्ट, रातोंरात बिग बॉस हाउस से बेघर हुआ ये मजबूत कंटेस्टेंट!