Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में मचा घमासान, एक साथ बेघर किए जाएंगे बिग बॉस हाउस से 9 कंटेस्टेंट्स!

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 09:47 AM (IST)

    रियलिटी शो बिग बॉस 17 में रविवार के एपिसोड में ढेर सारा हंगामा होते देखने को मिला। कंटेस्टेंट्स के बीच राशन को लेकर लड़ाई हो गई। रविवार को हुईं बातों ...और पढ़ें

    File Photo of Ankita Lokhande, Samarth Jurel, Neil Bhatt and Munawar Faruqui
    File Photo of Ankita Lokhande, Samarth Jurel, Neil Bhatt and Munawar Faruqui

    HighLights

    1. 'बिग बॉस 17' में राशन को लेकर भिड़े कंटेस्टेंट्स
    2. 9 सदस्य आए नॉमिनेशन कैटेगरी में
    3. रविवार के एपिसोड में हुआ घमासान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो'बिग बॉस 17' में इन दिनों काफी मजेदार सीन दिखाए जा रहे हैं। लव ट्रायंगल के भेद में फंसे ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार का हाई वोल्टेज ड्रामा शो में जारी है। वहीं, दूसरी ओर रविवार के एपिसोड में घरवालों की राशन को लेकर हंगामा हुआ। मुनव्वर और अभिषेक के बीच लड़ाई होते देखने को मिली, तो ईशा का अरबाज और सोहेल ने खूब मजाक उड़ाया। रविवार को हुए हंगामे के बाद कुछ कंटेस्टेंट्स का नाम नॉमिनेशन कैटेगरी में शामिल हो गया।

    नॉमिनेट हुए कई कंटेस्टेंट्स

    'बिग बॉस 17' के हालिया एपिसोड में घरवालों के बीच कॉफी और मक्खन चुराने को लेकर बहस हो गई। अंकिता ने राशन का सारा मक्खन चुरा कर बाथरूम में रख दिया, तो मुनव्वर ने कॉफी छिपा ली। इस कारण उनकी अभिषेक कुमार से तीखी बहस हो गई।

    वहीं, मक्खन छुपाने की वजह से अंकिता और अभिषेक आपस में भिड़ गए। इस लड़ाई में विक्की और ईशा भी कूद गए। रविवार को हुई तू तू-मैं मैं के बीच कंटेस्टेंट्स अब यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। इस बार तीन या चार नहीं, कुल 9 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं।

    इन सदस्यों पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार

    बिग बॉस की पल-पल की अपडेट देने वाले बिग बॉस खबरी की ओर से जानकारी दी गई है कि इस बार 9 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया है। इसमें अंकिता लोखंडे, नावेद सोल, मनारा चोपड़ा, अनुराग डोभाल, ऐश्वर्या शर्मा, समर्थ जुरेल, अरुण महाशेट्टी, नील भट्ट और सनी आर्य का नाम शामिल है।

    खबरें और भी

    घर में होगी दो वाइल्ड कार्ड एंट्री

    बिग बॉस 17 में पिछले ही हफ्ते समर्थ और मनस्वी ममगई को वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में बुलाया गया। मनस्वी बेघर हो चुकी हैं, जबकि समर्थ का खेल जारी है। वहीं, खबर है कि सनी आर्य की पत्नी दीपिका और इन्फ्लुएंसर राघव शर्मा को भी वाइल्ड कार्ड एंट्री दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: आधी रात को समर्थ जुरेल के साथ इंटीमेट हुईं Isha Malviya, भड़के लोग बोले- 'यह शायद फैमिली शो है'