Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: आधी रात को समर्थ जुरेल के साथ इंटीमेट हुईं Isha Malviya, भड़के लोग बोले- 'यह शायद फैमिली शो है'

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 12:02 PM (IST)

    Bigg Boss 17 कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में ईशा मालवीय का अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के साथ रिश्ता सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। वीकेंड का ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 में इंटीमेट होने पर ट्रोल हुए ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)
    बिग बॉस 17 में इंटीमेट होने पर ट्रोल हुए ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 में इंटीमेट हुए ईशा और समर्थ
    2. ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल पर भड़के लोग
    3. ईशा और समर्थ पर लोगों ने निकाली भड़ास

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: 'उडारियां' फेम एक्ट्रेस ईशा मालवीय (Isha Malviya) जब से 'बिग बॉस 17' में आई हैं, लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। सलमान खान (Salman Khan) के शो में ईशा ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के साथ पार्टिसिपेट किया था। एक्स कपल की लव लाइफ के चर्चा बटोरने के बाद पिछले हफ्ते ईशा मालवीय के ब्वॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) की एंट्री हुई।

    समर्थ जुरेल के आने के बाद अभिषेक कुमार ने अपने कदम पीछे कर लिए और ईशा मालवीय के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों का ध्यान खींच रही। हालिया वीकेंड का वार में ईशा मालवीय को अपने रिलेशनशिप की वजह से काफी फटकार भी मिली थी। अब ईशा, समर्थ संग रोमांस को लेकर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

    इंटीमेट हुए ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल

    शनिवार का वार में ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल को रोमांस करते हुए देखा गया। आधी रात को ईशा और समर्थ एक ही बिस्तर और कंबल में सोते हुए दिखाई दिए। समर्थ ने ईशा को किस और कडल किया। बाद में उन्होंने कंबल से खुद को पूरा ढक दिया। तभी अभिषेक कुमार आए और उन्होंने हिदायत दी कि कैमरा है, ध्यान रखो और फिर वह कंबल लेकर चले गए। सोशल मीडिया पर ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग दोनों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar: सलमान खान के सवाल से थरथराए घरवाले, आधी रात को रोमांस करते पकड़े गए ईशा-समर्थ

    सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए ईशा मालवीय -समर्थ जुरेल

    एक यूजर ने कहा, "मुझे लगता है कि ईशा मालवीय बिग बॉस 17 में खुद को इसी तरह दिखाना पसंद कर रही हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि उन्हें इनके रिजल्ट के बारे में पता है। बिग बॉस 16 में सुंबुल को गाइड करने के लिए पिता को बुलाया गया था, क्योंकि इस उम्र में गलती आम बात है। फिर उनकी मां को क्यों नहीं बुलाया जा रहा है।"

    खबरें और भी

    एक ने कहा, "निब्बा निब्बी फिर से शुरू हो गए। यह मिनी टैम्पटेशन आईलैंड लग रहा है।" एक ने कहा, "यह पारिवारिक शो था।" एक यूजर ने लिखा, "टैम्पटेशन आईलैंड की शूटिंग चल रही है यहां।" एक यूजर ने कहा, "शर्म आनी चाहिए।"

    यह भी पढ़ें- Elvish Yadav भी खा चुके हैं ईशा मालवीय से धोखा, 'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर ने वीडियो में किया हैरान करने वाला खुलासा