Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar: सलमान खान के सवाल से थरथराए घरवाले, आधी रात को रोमांस करते पकड़े गए ईशा-समर्थ

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 04 Nov 2023 11:02 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar Written Update रियलिटी शो बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार होता है। शुक्रवार का वार में कई घरव ...और पढ़ें

    शनिवार का वार में सलमान खान के शो में हुआ धमाका। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    शनिवार का वार में सलमान खान के शो में हुआ धमाका। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar Written Update: सलमान खान के कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस सीजन 17' शुरू होने के बाद से ही चर्चाओं में हैं। शो में सभी कंटेस्टेंट्स काफी लाइमलाइट बटोर रहे हैं। वीकेंड का वार में कई घरवाले भाईजान के निशाने पर भी आए। शुक्रवार का वार में ईशा मालवीय और खानजादी को फटकार लगी थी। जानिए, शनिवार का वार में क्या-क्या हुआ।

    सलमान खान का घरवालों से तीखा सवाल

    सलमान खान ने बिग बॉस का सबसे बड़ा रूल तोड़ने पर घरवालों की फटकार लगाई। सल्लू मियां ने घरवालों से पूछा कि शो में आने से पहले किन-किन कंटेस्टेंट ने एक-दूसरे से बात की। ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, विक्की जैन और नील भट्ट ने हाथ उठाया। सलमान को विक्की और नील से कहा कि उनकी बातों से लग रहा है कि वह शो में आने से पहले प्लानिंग करके आए हैं, जिससे दोनों ने इनकार किया।

    फिर सलमान खान ने एंडमोल की तरफ से घरवालों को मिले कॉन्ट्रैक्ट के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शो से पहले किसी कंटेस्टेंट्स से बात बिग बॉस का रूल ब्रेक करना है। इसके लिए उन्हें बाहर भी निकाला जा सकता है। हालांकि, सलमान ने उन्हें माफ किया। 

    'किंग' ने गरम किया बिग बॉस का माहौल

    फेमस सिंगर किंग बिग बॉस के घर में आए और घरवालों के साथ दिल का दरवाजा बंद करने वाला गेम खेला। ऐश्वर्या शर्मा ने विक्की के लिए अपने दिल के दरवाजे बंद किए, जबकि नील ने मनस्वी के लिए। अंकिता और विक्की ने सना के लिए ऐसा किया। अभिषेक ने सनी आर्या और अरुण ने अभिषेक के लिए अपने दिल के दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर लिए।

    Aishwarya Sharma Vicky Jain

    इस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता

    बिग बॉस के घर से अरुण माशेट्टी, समर्थ जुरेल, सना रईस खान, ईशा मालवीय और मनस्वी ममगई नॉमिनेटेड थीं। कम वोट के चलते मनस्वी एलिमिनेट हो गईं। जैसे ही मनस्वी एविक्ट हुईं, घर में बवाल मच गया। अरुण और सनी ने अभिषेक को टार्गेट करना शुरू कर दिया और उनके बीच खूब घमासान हुई।

    खबरें और भी

    Manasvi Mamgai

    अरुण ने गुस्से में कहा कि वह उन्हें मार भी नहीं सकते हैं। इस पर सनी ने रिस्क लेने के लिए कहा। अरुण ने कहा कि 2 करोड़ का जुर्माना के साथ पुलिस केस भी हो सकता है और वह शो में लोगों को एंटरटेन करने आए हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: विदेशी लड़की से की शादी, झेल चुके हैं डिप्रेशन..., जानें कौन हैं अरुण श्रीकांत उर्फ अचानक भयानक?

    आधी रात को कोजी हुए ईशा और समर्थ

    ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल आधी रात को रोमांस करते दिखे। दोनों एक ही कंबल में सोते हुए नजर आए। दोनों को कंबल में कोजी होते हुए अभिषेक कुमार ने पकड़ लिया और उन्हें कैमरे के सामने ऐसा न करने की नसीहत दी। बाद में अभिषेक खानजादी से बात करते हुए कहते हैं कि उन्होंने दोनों को एक साथ देखा और वह उन्हें अच्छा नहीं लगा।

    ऐश्वर्या और नील के बीच हुई बहस

    नील भट्ट पत्नी ऐश्वर्या शर्मा को बाकी घरवालों के साथ बातचीत करने की सलाह देते हैं, लेकिन उनकी बातचीत बहस में बदल जाती है। दूसरी ओर अंकिता लोखंडे का फिर से सना रईस के साथ झगड़ा हो जाता है। घर का माहौल इस वक्त ठीक नहीं है। अभी तक शो में किसी का भी स्ट्रॉन्ग बॉन्ड नहीं बना है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सलमान खान ने खोली ईशा मालवीय की पोल, सामर्थ और अभिषेक को इस्तेमाल करने का लगाया इल्जाम