Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: विदेशी लड़की से की शादी, झेल चुके हैं डिप्रेशन..., जानें कौन हैं अरुण श्रीकांत उर्फ अचानक भयानक?

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 04:58 PM (IST)

    Who Is BB 17s Arun Srikanth रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 की शुरुआत हो चुकी है। इस सीजन में कुल 17 खिलाड़ियों ने एंट्री मारी है जिनमें से एक अरुण श्रीकां ...और पढ़ें

    जानिए कौन हैं बिग बॉस 17 के अरुण श्रीकांत माशेट्टी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    जानिए कौन हैं बिग बॉस 17 के अरुण श्रीकांत माशेट्टी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. हैदराबाद के रहने वाले हैं अरुण श्रीकांत
    2. अरुण श्रीकांत ने चंद दिनों में लूटी लाइमलाइट
    3. जानिए कौन हैं बिग बॉस 17 के अचानक भयानक?

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Who Is Arun Srikanth Mashetty of Bigg Boss 17: रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' की शुरुआत हो चुकी है। इस बार बॉलीवुड, टीवी, रैपर, यूट्यूबर समेत कई सेलिब्रिटीज ने सलमान खान के शो में एंट्री की है। पहली बार शो में हैदराबाद से कोई कंटेस्टेंट है। अरुण श्रीकांत माशेट्टी उर्फ अचानक भयानक ने ग्रैंड प्रीमियर में आते ही धमाल मचा दिया था। उनसे सलमान खान भी इंप्रेस हो गए थे।

    'बिग बॉस 17' के घर में भी अरुण फुल धमाका कर रहे हैं। इस बीच लोग ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर अरुण श्रीकांत हैं कौन। तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं। 

    कौन हैं अरुण श्रीकांत माशेट्टी उर्फ अचानक भयानक?

    हैदराबाद के रहने वाले अरुण श्रीकांत माशेट्टी एक डिजिटल क्रिएटर हैं, जो फनी वीडियोज के साथ-साथ गेमिंग से रिलेटेड व्लॉग्स भी बनाते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन-फॉलोइंग हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ही गेमिंग वीडियोज के जरिए की थी। उनके गेमिंग वीडियोज का नाम 'अचानक भयानक गेमिंग' है, जिसमें 2 लाख 91 हजार सब्सक्राइबर्स हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Arun Srikanth Mashettey (@achanakbayanakgamingofficial)

    डिप्रेशन का शिकार हो गए थे अरुण श्रीकांत

    अरुण श्रीकांत ने सियासत को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वह डिप्रेशन में चले गए थे। उनका कहना था कि कोविड के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था, जिसकी वजह से वह बुरी तरह डिप्रेस हो गए थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। फिर उनके दोस्त ने उन्हें गेमिंग वीडियोज बनाने का आइडिया दिया। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: बिग बॉस की फटकार पर पति से नाराज हुईं अंकिता लोखंडे, ज्यादा दिमाग चलाना विक्की जैन को पड़ा महंगा

    विदेशी लड़की है अरुण की पत्नी

    अरुण श्रीकांत की शादी हो चुकी है। उनकी पत्नी पेरिस हैं। उनको एक बेबी भी है। श्रीकांत अक्सर अपनी पत्नी के साथ मजेदार वीडियोज बनाते हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। बात करें अरुण के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की तो वह उन्हें 6 लाख 14 हजार लोग फॉलो करते हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Arun Srikanth Mashettey (@achanakbayanakgamingofficial)

    फिलहाल, अरुण माशेट्टी 'बिग बॉस 17' में अपने वन लाइनर्स और हैदराबादी एक्सेंट की वजह से काफी पसंद किए जा रहे हैं। अब देखना होगा कि उनकी आगे की जर्नी कैसी रहती है। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अनुराग डोभाल ने की बड़ी घोषणा, नहीं रखेंगे 'बिग बॉस 17' की फीस, इस काम के लिए करेंगे डोनेट