यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: ड्यूटी को लेकर घरवालों पर चिल्लाए अभिषेक कुमार, बिग बॉस ने विक्की जैन को लगाई डांट
Bigg Boss 17 सोमवार को बिग बॉस हाउस में 17 कंटेस्टेंट्स का पहला दिन बीता। पहले दिन में कंटेस्टेंट के बीच किचन ड्यूटी को लेकर काफी घमासान देखने को मिल ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार टीवी दर्शकों का फेमस शो बिग बॉस फिर से पर्दे पर लौट आया। एक बार सलमान खान बिग बॉस 17 लेकर आए है। रविवार यानी 15 अक्टूबर को ग्रैंड प्रीमियर हुआ था।
वहीं सोमवार को 17 कंटेस्टेंट्स का घर में पहला दिन बीता, जिसमें मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालविया, मन्नारा चोपड़ा, नवीद सोले, अनुराग डोभाल, सना रईस खान, जिग्ना वोरा, सोनिया बंसल, खानजादी, सनी आर्य, रिंकू धवन, अरुण मैशेट्टी, और अभिषेक कुमार हैं। पहले ही दिन घर में काफी कुछ देखने को मिला।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: काम को लेकर पहले ही दिन आपस में भिड़े घरवाले, अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारूकी का हाल हुआ बुरा
ड्यूटी को लेकर हुआ घमासान
शो के पहले दिन सभी कंटेस्टेंट एक-दूसरे से मिलते-जुलते हैं। इसके बाद हाउस के घर में सभी कंटेस्टेंट के बीच किचन ड्यूटी बांटी जाती है, लेकिन कुछ ही देर बाद सभी के बीच ड्यूटी को लेकर घमासान होता है। इस बीच खानजादी रोने लगती है। बिग बॉस सना रईस खान को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और कहते है कि ब्रेन रूम में रहने वाले घरवाले ड्यूटीज अलॉट करेंगे। इस दौरान सनी और अभिषेक एक दूसरे से बहस करने लगते हैं। वहीं इसके बाद जिग्ना, सना, अरुण और नावेद ड्यूटी डिसाइड करते हैं।
#AnkitaLokhande destroyed Abhisekh in seconds🔥#BB17 #BiggBoss17pic.twitter.com/AJEPlppmVW
— 𝕋𝔼𝔸𝕄 𝔸ℕ𝕂𝕀𝕋𝔸 𝕃𝕆𝕂ℍ𝔸ℕ𝔻𝔼 (@Ankita_OFC_) October 16, 2023
विक्की से खफा हुईं अंकिता लोखंडे
एक तरह जहां सभी घर वाले ड्यूटी को लेकर आपस में भिड़ रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरह टीवी का मोस्ट फेमस कपल विक्की और अंकिता के बीच नाराजगी देखने को मिलती हैं। हुआ यूं कि विक्की ने घरवालों के साथ प्रैंक किया था कि दो मिनट में उन्हें अपना बेड चेंज करना है। बस फिर क्या था इस बात को लेकर भी घरवाले आपस में लड़ने लगते हैं। ऐसे में बिग बॉस की एंट्री होती है और वह इसके लिए विक्की को झाड़ लगाते है। ये देख अंकिता को अच्छा नहीं लगा और वहां से पति से खफा होकर चली जाती है।
खबरें और भी
FULL PROMO : #VickyJain 's room changing pan.#BiggBoss17 #BB17 #BggBoss17_Tak#AnkitaLokhande #MunawarFaruqui#MunIsha #IshaMalviya #AnuragDobhalpic.twitter.com/KdoQFVDZjj
— #BiggBoss17_Tak (@BiggBoss17_Tak) October 16, 2023
यह भी पढे़ें- एक दिन में 3 बार कपड़े बदलेंगी Ankita Lokhande, 200 जोड़ी कपड़ों को लेकर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी