Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: दिव्या अग्रवाल ने किया Ankita Lokhande का समर्थन, Vicky Jain के लिए कह दी ये बड़ी बात

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 19 Jan 2024 11:47 AM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की विनर दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट के बारे में बात की है। दिव्या ने बताया कि इस शो में उन ...और पढ़ें

    दिव्या अग्रवाल को नहीं पसंद ये कंटेस्टेंट (Photo Credit: Instagram)
    दिव्या अग्रवाल को नहीं पसंद ये कंटेस्टेंट (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 1' की विनर दिव्या अग्रवाल इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब हाल ही में उन्होंने बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट के बारे में बात की है। साथ ही यह भी बताया है कि उन्हें इस सीजन में कौन सा कंटेस्टेंट पसंद है और कौन नहीं। वहीं, विनर को लेकर उन्होंने अपनी राय दी है।

    दिव्या अग्रवाल को नहीं पसंद ये कंटेस्टेंट

    सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर इंस्टेंट बॉलीवुड ने दिव्या अग्रवाल का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बिग बॉस 17 के बारे में बात करते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अंकिता लोखंडे और विक्की जैन पर अपनी राय भी दी है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सलमान खान के शो से इस कंटेस्टेंट को साथ बाहर लेकर जाएंगे Vicky Jain? आया ये बड़ा ट्विस्ट

    दिव्या अग्रवाल को कहते हुए सुना जा सकता है कि मुझे अंकिता पसंद है। हालांकि, इस सीजन में मुझे किसी में भी विनर वाली क्वॉलिटी नहीं दिख रही है। कई बार आपको शुरू से ही पता होता है कि ये व्यक्ति जीत सकता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने विक्की जैन के लिए कहा कि मुझे विक्की बिल्कुल भी पसंद नहीं है। मैं सिर्फ अंकिता को शुभकामनाएं देना चाहती हूं। उसमें बहुत ताकत है। वह सही जा रही हैं'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    इन सेलेब्स ने भी किया अंकिता का सपोर्ट

    दिव्या अग्रवाल से पहले कई सेलेब्स अंकिता लोखंडे का सपोर्ट कर चुके हैं। कुछ समय पहले मृणाल ठाकुर ने भी सोशल मीडिया पर अंकिता को समर्थन दिया था। वहीं, जवान एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा, रितेश देशमुख और शेफाली जरीवाला समेत कई सेलेब्स ने उन्हें समर्थन दिया था।

    खबरें और भी

    अंकिता-विक्की के बीच हो रही है बहस

    इस शो में एक साथ शामिल हुए पति-पत्नी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच घर के अंदर कई बार लड़ाइयां देखने को मिल चुकी हैं। अंकिता कई बार कहते हुए नजर आती हैं कि विक्की उनके साथ पर्याप्त समय नहीं बिताते हैं। वहीं, विक्की ने यह भी शिकायत की है कि एक्ट्रेस उन्हें समझने की कोशिश नहीं करती हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: बिग बॉस में किस कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं Asim Riaz? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई