Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Elimination: सलमान खान के शो से इस बहू का पत्ता होगा साफ? नाम सुनते ही 440 वॉट का लगेगा झटका

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 05:02 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 Elimination बिग बॉस सीजन 17 अपने तीसरे महीने में कदम रख चुका है। सलमान खान के शो में अब धीरे-धीरे कंटेस्टेंट कम होते जा रहे हैं। पिछले हफ ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 से इस हफ्ते एलिमिनेट हो सकता है ये कंटेस्टेंट / फोटो- Instagram
    बिग बॉस 17 से इस हफ्ते एलिमिनेट हो सकता है ये कंटेस्टेंट / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. शॉकिंग होगा इस बार बिग बॉस 17 का एलिमिनेशन
    2. बिग बॉस 17 से इन दो बहुओं में से एक का होगा सफर खत्म
    3. सलमान खान के शो में इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट हैं नॉमिनेट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Elimination: सलमान खान का विवादित शो अब एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच चुका हैं, जहां हर हफ्ते किसी न किसी कंटेस्टेंट का पत्ता बिग बॉस 17 से साफ होना लाजमी है। दो महीने से दर्शक हर कंटेस्टेंट के गेम पर अपनी पैनी नजर गड़ाए हुए हैं और लगातार अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को वोट्स देकर बचा रहे हैं।

    इस हफ्ते भी ज्यादा से ज्यादा नॉमिनेशन पाकर जो कंटेस्टेंट खतरे में हैं, उसमें अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा, अनुराग डोभाल और नील भट्ट का नाम शामिल है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते किसी मेल कंटेस्टेंट पर नहीं, बल्कि टीवी की दो फेमस बहुओं पर एलिमिनेशन की गाज गिरने वाली है।

    इस हफ्ते बाहर हो सकती है ये पॉपुलर बहू?

    इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क पूरा हो चुका है। जहां नील भट्ट पर तो विक्की जैन द्वारा नॉमिनेट किये जाने की वजह से पूरे सीजन खतरा मंडरा ही रहा है, लेकिन इस बार टेलीविजन की दो सबसे पॉपुलर बहू अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा भी नॉमिनेशन के वार से नहीं बच पाई हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अंकिता-ईशा ने नॉमिनेशन में साधा ऐश्वर्या पर निशाना, कर दी ऐसी हरकत भड़के फैंस, कहा- 'अब ज्यादा हो गया'

    बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे जहां विक्की जैन संग अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आती रहती हैं, तो वहीं ऐश्वर्या शर्मा भी बिग बॉस में लड़ाई को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। द सियासत डेली की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते शो में से इन दोनों बहुओं में से एक सलमान खान के शो को अलविदा कह सकती है। सोशल मीडिया पर फैंस की च्वाइस के मुताबिक, ज्यादा चांस है कि ऐश्वर्या शर्मा का बिग बॉस 17 से सफर इस हफ्ते खत्म हो सकता है।

    खबरें और भी

    अंकिता लोखंडे-ऐश्वर्या शर्मा का हुआ था जमकर झगड़ा

    अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा का बिग बॉस 17 में आए दिन झगड़ा देखने को मिलता है। बीते दिनों ही विक्की जैन और ऐश्वर्या का झगड़ा हुआ था, जिसमें उन्होंने अंकिता लोखंडे के पति को मैनूपुलेटर और डबल फेस तक बता दिया था।

    इसके बाद ही अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा भी एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने से पीछे नहीं रहे। हाल ही में नॉमिनेशन टास्क में भी दोनों ने एक-दूसरे को खूब खरी-खोटी सुनाई।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Captain: विक्की जैन से भी बड़ा मास्टरमाइंड निकला ये कंटेस्टेंट, शातिर दिमाग चलाकर बना नया कैप्टन