Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: अंकिता-ईशा ने नॉमिनेशन में साधा ऐश्वर्या पर निशाना, कर दी ऐसी हरकत भड़के फैंस, कहा- 'अब ज्यादा हो गया'

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 03:47 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Nomination बिग बॉस 17 में हाल ही में इस हफ्ते के लिए नॉमिनेशन करवाए गए। नॉमिनेशन के दौरान अंकिता लोखंडे ने ऐश्वर्या शर्मा को नॉमिनेट किय ...और पढ़ें

    अंकिता-ईशा ने नॉमिनेशन में साधा ऐश्वर्या पर निशाना, (X Image)
    अंकिता-ईशा ने नॉमिनेशन में साधा ऐश्वर्या पर निशाना, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में आगे बढ़ने की जद्दोजहद ने कंटेस्टेंट को एक-दूसरे का दुश्मन बना दिया। कभी अच्छे दोस्त कहे जाने वाले सेलेब्स के बीच भयंकर लड़ाई में देखने को मिल रही है। अब एक बार फिर कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए कुछ ऐसा कर गए हैं कि ट्रोल हो गए हैं।

    बिग बॉस 17 में सारी राजनीति नॉमिनेशन के दौरान देखने को मिलती है। खुद को बचाने और दुश्मन को बाहर करने के लिए कंटेस्टेंट्स हर पैंतरा आजमाते हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: नाजीला सिताशी ने Munawar Faruqui को किया बेनकाब, कहा- 'सिर्फ आयशा होती तो माफ कर देती'

    ऐश्वर्या पर साधा निशाना

    बिग बॉस 17 में इस हफ्ते के लिए नॉमिनेशन करवाए गए। जहां, अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय ने मिलकर ऐश्वर्या शर्मा पर निशाना साधा। जिसका ऐश्वर्या ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस बार फैंस ने भी उनका साथ दिया।

    क्यों ट्रोल हुईं ईशा और अंकिता ?

    बिग बॉस 17 के नॉमिनेशन के दौरान अंकिता लोखंडे ने ऐश्वर्या शर्मा को नॉमिनेट किया। उन्होंने कारण दिया कि ऐश्वर्या बहुत बदतमीज हैं। उनके बाद ईशा मालवीय आईं  और उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या पति नील भट्ट के बिना कुछ भी नहीं हैं। ईशा इतने पर ही नहीं रुकीं। नॉमिनेशन के बीच ही ईशा, ऐश्वर्या की मिमिक्री करने लग गईं। थोड़ी देर में अंकिता भी यही करने लग गईं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    भड़के बिग बॉस फैंस

    बिग बॉस 17 के हालिया नॉमिनेशन के मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किए है। इनमें से एक वीडियो ईशा मालवीय और अंकिता लोखंडे का है, जिसमें दोनों मिलकर ऐश्वर्या शर्मा का मजाक उड़ा रही हैं। वीडियो पर बिग बॉस फैंस ने कमेंट्स किए है। इसके साथ ही अंकिता और ईशा को उनके रवैये के लिए लताड़ लगाई है। बिग बॉस 17 नॉमिनेशन के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "कभी- कभी मुझे लगता है कि ऐश्वर्या सही है और अंकिता- विक्की ज्यादा ओवर करे हैं और ईशा, उसके बारे में क्या ही कहे...आएगा आएगा।"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: नाजीला, आयशा के बाद मुनव्वर की कॉन्ट्रोवर्सी में हुई Anjali Arora की एंट्री, कॉमेडियन को एक और झटका!

    खबरें और भी

    ऐश्वर्या को मिला सपोर्ट

    ऐश्वर्या और नील की बात करते हुए एक यूजर ने कहा, "क्योंकि दोनों एक- दूसरे को सपोर्ट करते हैं, इसलिए फटती है सबकी, खासकर रोंदू अंकिता की।" एक अन्य यूजर ने कहा, "खुद की तमीज देखो मैडम, वो तुम्हारी जैसी नहीं है, फेक अंकिता और चमची ईशा।"