Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: एल्विश यादव के बाद उनका ये दोस्त होगा 'बिग बॉस' में शामिल, वाइल्ड कार्ड बन कर सकता है एंट्री?

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 06:02 PM (IST)

    Bigg Boss 1 बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव बने थे। उन्होंने पूरे सीजन में दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। बिग बॉस ओटीटी 2 ने यूट्यूबर को खूब ...और पढ़ें

    एल्विश यादव के बाद उनका दोस्त होगा बिग बॉस में शामिल? (X Image)
    एल्विश यादव के बाद उनका दोस्त होगा बिग बॉस में शामिल? (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर अपडेट आई है। हाल ही में शो में कोरियन सिंगर ऑरा ने एंट्री की है। बिग बॉस के पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान ने सिंगर का स्वागत किया। वहीं, अब शो में एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है।

    बिग बॉस 17 के प्रीमियर से पहले भी खबरें आई थी कि सीजन 17 में एल्विश यादव के दोस्त शामिल होंगे। वहीं, अब ये खबर एक बार फिर ताजा हो गई है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सलमान खान ने फोड़ा मुनव्वर फारुकी का भांडा, बताया जीतने के लिए फैंस को कैसा बना रहे हैं मूर्ख

    कौन लेगा बिग बॉस में एंट्री ?

    दरअसल, बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव के दोस्त लव कटारिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक फोटो शेयर की थी। जिसमें लव कटारिया दोस्त एल्विश यादव के साथ थे और इसे एंडमोल के एक मेंबर ने शेयर किया था। तब से लव कटारिया के बिग बॉस 17 में शामिल होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि, वो एल्विश के विनिंग पार्टी की फोटो थी। 

    शो में बनेंगे वाइल्ड कार्ड एंट्री

    बिग बॉस 17 से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले एक फैन पेज ने अब जानकारी दी है कि लव कटारिया जल्द शो में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं की जा सकती। जानकारी के अनुसार, लव कटारिया की बिग बॉस 17 के मेकर्स संग बात चल रही है, लेकिन अब वो शो में शामिल होंगे या नहीं इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सलमान खान ने अंकिता वाले मैटर पर मुनव्वर फारुकी को लगाई फटकार, सपोर्ट में उतरे कॉमेडियन के फैंस

    कौन हुआ बिग बॉस 17 से एलिमिनेट ?

    बिग बॉस 17 की अपडेट की बात करें तो इस हफ्ते एलिमिनेशन के लिए चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। इनमें खानजादी, अभिषेक कुमार, नील भट्ट और विक्की जैन का नाम शामिल है। सूत्रों की मानें तो वीकेंड का वार में सलमान खान ने एक कंटेस्टेंट को एविक्ट भी कर दिया है। इस बिग बॉस 17 से खानजादी का सफर खत्म हो गया है, लेकिन उन्हें वोट्स के आधार पर नहीं, बल्कि बजर राउंड के जरिए बाहर किया गया है।  

    खबरें और भी