विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर जागा Khanzaadi के मन में Abhishek Kumar के लिए प्यार? बोली ऐसी बात की सोशल मीडिया पर मचा तहलका

Published: Mon, 18 Mar 2024 06:05 PM (IST)

Bigg Boss 17 में जहां अच्छे-अच्छे रिश्ते टूट गए तो वहीं कुछ लोगों को नए दोस्त भी मिले। एक्स गर्लफ्रेंड ...और पढ़ें

फिर जागा Khanzaadi के मन में Abhishek Kumar के लिए प्यार/ photo- Instagram
फिर जागा Khanzaadi के मन में Abhishek Kumar के लिए प्यार/ photo- Instagram

HighLights

  1. खानजादी ने अभिषेक कुमार के लिए बोले प्यार भरे बोल
  2. खानजादी के मन में अब भी है अभिषेक कुमार के लिए सॉफ्ट कॉर्नर?
  3. रैपर के बयान ने सोशल मीडिया पर मचा दिया तहलका

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस के घर में कुछ कंटेस्टेंट के बीच दोस्ती होती और कुछ लोगों की टूट जाती है। सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो में बीते सीजन अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी। बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार ने एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के साथ एंट्री मारी थी।

हालांकि, सीजन के बीच में वह रैपर फिरोजा खान उर्फ खानजादी पर अपना दिल हार बैठे। बिग बॉस 17 खत्म होने के कुछ समय बाद ही खानजादी ने अभिषेक कुमार को अनफॉलो कर दिया था, जिसके बाद हर किसी को यही लगा कि अभिजादी हैशटैग का अंत हो गया है और दोनों के प्यार की कहानी आगे नहीं बढ़ी है।

अब हाल ही में खानजादी ने अभिषेक कुमार के बारे में ऐसी बात कही, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

खानजादी ने अभिषेक कुमार पर लुटाया खूब प्यार

अभिषेक कुमार चाहते थे कि वह बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद भी खानजादी संग अपनी इस स्पेशल फ्रेंडशिप को बरकरार रखे। जब बिग बॉस सीजन 17 खत्म हुआ था, तो उस दौरान खानजादी को फिनाले में न देखकर अभिषेक ने कहा था कि वह उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार ने सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता को दी बधाई, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

हालांकि, जब खानजादी की तरफ से कुछ खास रिस्पांस नहीं आया तो 'अभिजादी' का ट्रेंड भी फीका पड़ने लगा, लेकिन अब टेली चक्कर की रिपोर्ट्स की मानें तो खानजादी ने दिल्ली में एक इवेंट में परफॉर्म करते हुए अभिषेक कुमार के बारे में बात की। लोगों के पूछने पर उन्होंने अभिषेक कुमार को क्यूट, पागल, फनी और लवेबल बताया।

खानजादी और अभिषेक कुमार को लेकर शुरू हुआ नया ट्रेंड

खानजादी के मुंह से अभिषेक कुमार के लिए प्यार भरे शब्द सुनकर फैंस अपनी खुशी नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "अभिजादी के रियूनियन का बेसब्री से इन्तजार है"।

दूसरे यूजर ने लिखा, "रियूनियन तब होगा जब ये होना होगा, फिलहाल तो मैं बस फिंगर क्रॉस करके बैठा हूं"। अन्य यूजर ने लिखा, "ये अभिजादी के फैंस के लिए एक पॉजिटिव मैसेज है, कोई शो ऑफ नहीं, सिर्फ प्योर बॉन्डिंग"।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस 17 फेम Khanzaadi ने उड़ाया अभिषेक कुमार का मजाक, बोलीं- 'पागल लगता है...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।