Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिग बॉस ओटीटी नहीं इस रियलिटी शो में जा सकते हैं Vicky Jain, लेने को तैयार हैं बड़ा रिस्क

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 29 Feb 2024 12:35 PM (IST)

    बिग बॉस के बाद अंकिता लोखंडे के पति और बिजनेसमैन Vicky Jain काफी सुर्खियों में हैं। इस शो में उन्होंने एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली है। हाल ही में ...और पढ़ें

    विक्की जैन इस शो का बनेंगे हिस्सा (Photo Credit: Instagram)
    विक्की जैन इस शो का बनेंगे हिस्सा (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस के बाद इस शो का हिस्सा बन सकते हैं विक्की
    2. भारती और हर्ष के शो पर दी जानकारी
    3. पर्सनल लाइफ को लेकर भी की बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की जैन और अंकिता लोखंडे ने एक साथ बिग बॉस 17 के घर में एक साथ एंट्री ली थी। दोनों ने इस घर में अपने-अपने हिसाब से गेम खेला। शो में विक्की को मास्टरमाइंड और विक्की भैया के नाम से भी बुलाया गया। अब बिग बॉस के बाद विक्की जैन जल्द एक और रियलिटी शो में नजर आ सकते हैं।

    इस बात की जानकारी खुद विक्की ने भारती और हर्ष के पॉडकास्ट शो में किया। दरअसल, विक्की और अंकिता हाल ही में कॉमेडियन के शो में पहुंचे थे, जहां उन्होंने बिग बॉस के शो से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ तक के बारे में बात की।

    यह भी पढ़ें: 'तुम बच्चा कर लो...', Ankita Lokhande ने बताया क्यों Salman Khan ने लगाई थी एक ही बात की रट

    इस रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे विक्की जैन?

    रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' के बाद यह कपल 'बिग बॉस 17' में एक साथ नजर आए थे। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में भारती और हर्ष के पॉडकास्ट में विक्की ने कहा, 'मैं एक दिन पक्का शार्क टैंक में जरूर जाऊंगा, बतौर इन्वेस्टर'।

    इसके साथ ही उन्होंने अपने बाकी काम को लेकर बताया कि जब मैं मुंबई में रहूंगा, उस दौरान एंटरटेनमेंट फिल्ड में काम करता रहूंगा। जैसे शोज और गाने इस दौरान में ये जरूर करना चाहूंगा। आखिर अंकिता के साथ एक गाना तो बनता है।

    खबरें और भी

    बिग बॉस ओटीटी में जाएंगे विक्की जैन

    इस पॉडकास्ट पर विक्की जैन ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि वो बिग बॉस ओटीटी में जाने वाले हैं या नहीं। भारती के सवाल का जवाब देते हुए विक्की ने कहा, 'अगर हम गए, तो पापा हमें सीधा घर से बाहर निकालेंगे। विक्की आगे कहते हैं कि मैं एक दिन नहीं जा सकता उस घर में।

    अंकिता से नहीं करना चाहते थे शादी

    शो में अंकिता ने इस बात का खुलासा भी किया कि विक्की शुरू में उनसे शादी नहीं करना चाहते थे। इसके जवाब में विक्की ने कहा, 'हर चीज का एक सही समय होता है, जब हम मिले थे उस समय हम दोनों ही इस स्थिति में नहीं थे कि शादी करें'।

    यह भी पढ़ें: Dance Deewane 4 में चांदी के गिफ्ट लेकर पहुंचे विक्की जैन और अंकिता लोखंडे, इन कंटेस्टेंट्स को दिया तोहफा