Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ankita Lokhande नहीं, यह फाइनलिस्ट है हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट, Bigg Boss 17 में एक दिन के लिए वसूल रहा मोटी रकम

    Updated: Tue, 23 Jan 2024 10:24 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 Contestant Fees विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 की फाइनल की रेस में मनारा चोपड़ा अंकिता लोखंडे मुनव्वर फारूकी अभिषेक कुमार और अरुण माश ...और पढ़ें

    बिग बॉस में इतनी फीस वसूलती हैं मनारा चोपड़ा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बिग बॉस में इतनी फीस वसूलती हैं मनारा चोपड़ा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Mannara Chopra Fees: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' की पहली कंटेस्टेंट मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) थीं, जिन्होंने शो में एंट्री की थी। उतार-चढ़ाव से भरी जर्नी के साथ मनारा ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। वह शो की हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट भी हैं।

    'बिग बॉस 17' में कुल 17 कंटेस्टेंट ने एंट्री मारी थी, जिसमें चार वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट भी शामिल हैं। इनमें से अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui), अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar), अरुण माशेट्टी (Arun Mashetty) और मनारा चोपड़ा फिनाले की रेस में आगे बढ़े हैं।

    बिग बॉस 17 से मनारा चोपड़ा की तगड़ी फॉलोइंग

    बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में नजर आईं मनारा चोपड़ा ने जब 'बिग बॉस सीजन 17' में एंट्री की थी तो लोग उन्हें परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बहन के रूप में जानी जाती थीं, लेकिन तीन महीने के अंदर मनाना ने अपनी खुद की पर्सनैलिटी बनाई और आज उनकी एक तगड़ी फैन-फॉलोइंग बन गई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Mannara❤️ (@memannara)

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: Mannara Chopra के सपोर्ट में उतरीं बिग बॉस की ये एक्स कंटेस्टेंट, बोलीं- 'हद हो गई यार...'

    बिग बॉस 17 में मनारा चोपड़ा की फीस

    बात करें मनारा चोपड़ा की फीस की तो वह अंकिता, मुनव्वर और बाकी कंटेस्टेंट्स से ज्यादा पैसे वसूल रही हैं। पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी कि अंकिता लोखंडे शो में सबसे ज्यादा फीस चार्ज कर रही हैं। कहा जा रहा था कि वह एक हफ्ते के 12 करोड़ रुपये फीस चार्ज कर रही हैं। हालांकि, सियासत डॉट कॉम के मुताबिक, अंकिता नहीं, मनारा हाएस्ट पेड कंटेस्टेंट हैं। मनारा हर हफ्ते 15 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Mannara❤️ (@memannara)

    'बिग बॉस 17' के ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी 2024 को होगा। शो के आखिर तक मनारा 2.2 करोड़ रुपये कमा लेंगी। शो की ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी, ये तो उसी दिन पता चलेगा।

    यह भी पढ़ें- BB 17: 'बिग बॉस ने मेरे दो घर उजाड़ दिये...', तीखे सवालों से तिलमिलाए Munawar Faruqui, अंकिता-विक्की ने लिए मजे