यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17 Winner: 'बिग बॉस 17' के विनर के नाम से उठा पर्दा! ग्रैंड फिनाले से पहले ही हो गया खुलासा
Bigg Boss 17 Grand Finale रियलिटी शो बिग बॉस 17 का आज ग्रैंड फिनाले है। मुनव्वर फारूकी अंकिता लोखंडे अभिषेक कुमार मनारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी ट्रॉफी ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस 17 के विनर का ऐलान होगा आज
- भारती सिंह ने बताया- कौन बनेगा विनर
- टॉप 3 का भी किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Winner: जिस दिन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, आखिरकार वह घड़ी आ गई है। तीन महीने बाद टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' के विजेता का ऐलान हो जाएगा। ग्रैंड फिनाले से पहले विनर को लेकर दो लोगों ने खुलासा किया है।
जैसा कि आप जानते हैं कि आज यानी 28 जनवरी 2024 को 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले है। ट्रॉफी के करीब मुनव्वर फारूकी, मनारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार और अरुण कुमार माशेट्टी हैं, लेकिन जीतेगा कौन ये तो ग्रैंड फिनाले के आखिर में ही पता चलेगा। हालांकि, इससे पहले भारती सिंह (Bharti Singh) और कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने विनर के नाम से पर्दा उठा दिया है।
भारती सिंह ने बताया- कौन बनेगा विनर
अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए मशहूर भारती सिंह ग्रैंड फिनाले में सभी कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करती हुई नजर आएंगी। शो में जाने से पहले भारती ने विनर को लेकर बात की। जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि विनर कौन बनेगा तो भारती ने पहले बताने से मना कर दिया। दोबारा पूछने पर कॉमेडियन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनका बेटा लक्ष्य बिग बॉस 17 का विनर बनेगा और टॉप 3 में वह, उनके पति हर्ष लिंबाचिया और बेटा लक्ष्य होगा।
बाद में भारती सिंह ने कहा कि वह एंडमोल की सीईओ नहीं हैं, जो उन्हें पता हो कि विनर कौन बनेगा। उन्होंने कहा कि जिसे ज्यादा वोट मिलेगा, वो जीतेगा। जनता बहुत होशियार है। अच्छे बंदे को ही वोट दिया होगा।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Grand Finale LIVE: बिग बॉस के विनर का आज होगा एलान, किस कंटेस्टेंट के सिर सजेगा ताज?
खबरें और भी
कृष्णा अभिषेक ने बताया टॉप 2 का नाम
भले ही विनर के सवाल को भारती सिंह ने मजाकिया अंदाज में टाल दिया, लेकिन कृष्णा अभिषेक विनर पर खुलासा करने से खुद को रोक नहीं पाये। कृष्णा ने कहा कि उन्हें लगता है कि मुनव्वर फारूकी विजेता बनेगा, क्योंकि उसे काफी वोट मिल रहा है। जब पैपराजी ने पूछा कि उन्हें क्या लगता है कि टॉप 2 में कौन होगा तो कृष्णा ने बिना देर किए अंकिता और मुनव्वर का नाम लिया।
Top 2 #MunawarFaruqui Nd ankita
80% MunawarFaruqui Ki Chance Hai Jeeetne Ke....
MUNAWAR THE DEFINITE WINNER#Biggboss17 #BiggBoss17Finale pic.twitter.com/pdUBwMeMt0
— 𝙼𝚄𝙽𝙰𝚆𝙰𝚁.𝙵𝙰𝚁𝚄𝚀𝚄𝙸.𝙳𝙾𝚂𝚃 ██████ (@MunawarDilKaRaj) January 28, 2024
बता दें कि वोटिंग ट्रेंड में अंकिता, मुनव्वर और अभिषेक के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। मिनट-मिनट में बाजी पलटती दिख रही है। किसके सिर इस सीजन का ताज सजेगा, इसका ऐलान तो खुद सल्लू मियां ही करेंगे।