Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Finale: धमाकेदार होगा बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले, भारती-हर्ष समेत ये स्टार्स आएंगे नजर

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 21 Jan 2024 10:52 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Grand Finale Promo रियलिटी शो बिग बॉस 17 का फिनाले आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में इसको लेकर बिग बॉस के फैंस काफी खुश नजर आ रह ...और पढ़ें

    धमाकेदार होगा बिग बॉस 17 का फिनाले (Photo Credit: Instagram)
    धमाकेदार होगा बिग बॉस 17 का फिनाले (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Finale: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 अपने फिनाले के करीब आता जा रहा है। वैसे-वैसे इसके फैंस काफी एक्साइटेड होते जा रहे हैं। कुछ ही दिनों में इस शो को इसका विनर मिलने वाला है। अब हाल ही में इसका एक नया प्रोमो शेयर किया गया है।

    इस बार बिग बॉस 17 के फिनाले में सलमान खान के साथ कई टीवी सेलेब्स भी शो में तड़का लगाने वाले हैं। शो के फिनाले में धमाकेदार पार्टी देखने को मिलने वाली है। जिसके टाइम की भी घोषणा कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 से बाहर होने के बाद आयशा खान का पहला पोस्ट, मुनव्वर को लेकर दी हिंट ! कहा- पिक्चर अभी बाकी है...

    धमाकेदार होगा बिग बॉस 17 का फिनाले

    कलर्स चैनल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 17 के फिनाले का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया और औरी समेत कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही कृष्णा अभिषेक भी बिग बॉस 17 के फिनाले में दिखाई दे सकते हैं।

    भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, और औरी एक गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वह कहते हुए नजर आते हैं कि पार्टी होगी 6 से 12। बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की ग्रैंड पार्टी 28 जनवरी को शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक होने वाली है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    फिनाले की रेस में ये कंटेस्टेंट्स

    बिग बॉस 17 के फिनाले में मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी और अरुण ने अपनी जगह बना ली है। वहीं, आयशा खान के बाद ईशा मालवीय का भी इस शो से पत्ता कट गया है।

    इस बार क्या है बीबी 17 की प्राइज मनी?

    बिग बॉस 17 की प्राइज मनी की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन के विनर को लगभग 30 से 40 लाख के बीच का चेक दिया जा सकता है।

    कौन हो सकता है विनर?

    बता दें कि बिग बॉस 17 जीतने की रेस में सबसे आगे मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा चल रही हैं। वहीं, अगर वोटिंग ट्रेंड्स की मानें, तो बिग बॉस 17 की ट्रॉफी इस बार अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारुकी में से कोई एक अपने नाम कर सकता है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: ऐसी बात बताकर Mannara की बहन मिताली ने फोड़ा Ankita Lokhande का भांडा, सलमान खान भी शॉक