विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: इस कंटेस्टेंट के सिर सजा ताज, वीडियो देख हैरान हुए लोग, फिनाले से पहले ही हो गया विनर का खुलासा!

Published: Sat, 27 Jan 2024 08:52 AM (IST)

Bigg Boss 17 सलमान खान के होस्टेड शो बिग बॉस 17 को जल्द ही इस सीजन का विनर मिल जाएगा। ...और पढ़ें

बिग बॉस 17 फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
बिग बॉस 17 फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 28 जनवरी को शो का ग्रैंड फिनाले
  2. पांच कंटेस्टेंट्स के बीच है कांटे की टक्कर
  3. टॉप 3 में सबसे मजबूत नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अब से ठीक एक दिन बाद बिग बॉस 17 का सफर खत्म होने वाला है। 28 जनवरी की शाम इस सीजन का विनर ऑडियंस के सामने टेलीविजन पर होगा। शो में पांच कंटेस्टेंट्स बाकी हैं, जो विनर की रेस में हैं। कौन विनर होगा, इसका खुलासा रविवार की शाम को होगा। इसके पहले सभी अपने फेवरेट सितारों को जिताने के लिए जमकर वोट्स कर रहे हैं। 

फिनाले राउंड की झलक आई सामने

अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, मनारा चोपड़ा, अरुण माशेट्टी और अभिषेक कुमार के बीच कांटे की टक्कर है। हालांकि, मुनव्वर, मनारा और अभिषेक कुमार का नाम टॉप 3 में आगे चल रहा है। अब 'बिग बॉस 17' का प्रोमो सामने आया है, जिसमें फिनाले एपिसोड की झलकियां दिखाई गई हैं। रविवार के एपिसोड में पूजा भट्ट, करण कुंद्रा और अंकिता लोखंडे की दोस्त आएंगी। सभी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट करने शो में पहुंचेंगे।

करण कुंद्रा ने की इस कंटेस्टेंट की तारीफ

करण कुंद्रा, मुनव्वर फारुकी को सपोर्ट करते आए हैं। इस बार के ग्रैंड फिनाले में भी मुनव्वर को सपोर्ट करेंगे। वह कॉमेडियन की तारीफ करते हुए कहते हैं, ''गलतियां हो गई, माफी मांग ली, हम सभी इंसान हैं और सबसे गलतियां होती हैं। बड़े-बड़ों से होती हैं। तुम्हारी जर्नी शानदार रही है।''

पूजा ने पहनाया इस शख्स को क्राउन

पूजा भट्ट, मनारा से कहती हैं ''मैंने आपके क्राउन को फिक्स किया है। बहुत सारी नेगेटिविटी आपके रास्ते आई, आप जितना अपने बारे में सोचती हैं उससे ज्यादा स्ट्रॉन्ग हो।''

अंकिता लोखंडे को मिला दोस्त का साथ

इसी एपिसोड में अंकिता लोखंडे की दोस्त भी आएंगी। वह 'पवित्र रिश्ता' एक्ट्रेस को इमोशनल सपोर्ट देते हुई नजर आएंगी। 

लोगों ने किया पूजा को ट्रोल

पूजा भट्ट के मनारा को सपोर्ट करने पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है। एक ने लिखा, 'मुनव्वर जीतेगा, पूजा भट्ट से कुछ न होगा।' एक ने कहा, 'पूजा भट्ट यहां भी नेपोटिज्म को सपोर्ट करते हुए।' वहीं, कुछ ने मनारा को सपोर्ट करने के लिए पूजा की तारीफ भी की।

कब है ग्रैंड फिनाले?

ग्रैंड फिनाले एपिसोड रविवार शाम 6 बजे से शुरू होकर रात 12 बजे तक चलेगा। इसके बाद सलमान खान विनर के नाम की घोषणा करेंगे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: समर्थ जुरेल ने बताया Vicky Jain का डर्टी सीक्रेट, सुनकर आ सकती है घिन, अंकिता लोखंडे का भी खोला राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।