Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: 'धर्म की आड़ में अपना...', Munawar Faruqui को सपोर्ट करते हुए करण कुंद्रा ने की ट्रोल्स की बोलती बंद

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 26 Jan 2024 02:41 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस के फैंस इन दिनों इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं क्योंकि दो दिन बाद उन्हें इसका विनर मिल जाएगा। सिर्फ फैंस ही नहीं बल् ...और पढ़ें

    करण ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
    करण ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 को खत्म होने में अब बस 2 दिन का समय रह गया है। दो दिन बाद इस शो को इसका विनर मिल जाएगा। शो में टॉप 5 कंटेस्टेंट अपनी जगह बना चुके हैं। अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जिताने के लिए फैंस और सितारें उनको जमकर सपोर्ट कर रहे हैं।

    ऐसे में टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने भी मुनव्वर फारुकी का समर्थन किया। हालांकि, मुनव्वर को सपोर्ट करना कुछ लोगों को रास नहीं आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिनेता को ट्रोल करते हुए स्टैंड-अप कॉमेडियन का समर्थन करने के लिए उनकी धार्मिक मान्यताओं पर सवाल उठा दिए।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Finale: Munawar संग कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे करण कुंद्रा, बिग बॉस 17 में लास्ट ट्विस्ट

    करण ने दिया करारा जवाब

    दरअसल, कुछ लोगों ने करण कुंद्रा को मुनव्वर फारुकी का सपोर्ट करने के लिए ट्रोल कर दिया। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने एक्टर के धार्मिक मान्यताओं पर सवाल उठाए। अब करण कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट करके ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

    करण कुंद्रा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'धर्म-अधर्म की बातें ट्विटर पर चलने वालों, कुंद्रा अपना धर्म अच्छे से समझता है, इसलिए दिए वादे पे खड़ा है। मेरे धर्म ने मुझे यही सिखाया है और जिस धर्म की आड़ में अपना प्रचार चला रहे हो, नेचुरल ऑडियंस वो भी देख रही है तो चिंता मत करो। अपना क्लिनिक चलाओ'।

    खबरें और भी

    अच्छे दोस्त हैं करण-मुनव्वर

    बता दें कि करण कुंद्रा बिग बॉस 17 के फाइनलिस्ट मुनव्वर फारुकी के अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में, जब पैपराजी ने उन्हें बिग बॉस विजेता के बारे में पूछा था, तो उन्होंने जवाब दिया 'मुनव्वर नहीं तो और कौन'। इससे पहले भी करण कई बार मुनव्वर को अलग-अलग मौकों पर सपोर्ट करते हुए नजर आ चुके हैं।

    बिग बॉस 17 में आ सकते हैं करण

    द खबरी की खबर के अनुसार, आखिरी पड़ाव पर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए घर में पिछले सीजन के कुछ एक्स कंटेस्टेंट आ सकते हैं। इसमें करण कुंद्रा भी मुनव्वर को अपना पूरा समर्थन देने के लिए आएंगे।

    यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui के सपोर्ट में आए Karan Kundrra, बोले- 'हम खड़े हैं तेरे साथ'