यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tejasswi-Karan Pics: करण कुंद्रा संग रोमांटिक हुई तेजस्वी प्रकाश, गोद में चढ़कर दिए किलर पोज
Tejasswi Prakash and Karan Kundrra Pics छोटे पर्दे की मशहूर जोड़ी में से एक तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) फैंस के पस ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tejasswi Prakash and Karan Kundrra Pics: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा छोटे पर्दे के सबसे फेमस और पसंदीदा कपल में से एक है। दोनों आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने ही रहते हैं।
हाल ही में, तेजस्वी प्रकाश ने अपने ब्वॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। चलिए एक नजर इस कपल की इन लेटेस्ट फोटो पर डालते हैं।
यह भी पढ़ें: Tejasswi Prakash Saree Pics: इस फेस्टिव सीजन दिखना है खूबसूरत, तो फॉलो करें तेजस्वी प्रकाश का ये साड़ी लुक
करण की बांहों में खोई तेजस्वी प्रकाश
'नागिन' और 'बिग बॉस' जैसे शो से अपनी एक अलग पहचान बना चुकी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर करण कुंद्रा के साथ दोस्त की शादी एन्जॉय कर रही हैं। तेजस्वी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर करण कुंद्रा के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।
View this post on Instagram
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस स्काई ब्लू लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कुछ फोटो में वह करण की बांहों में कैद हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, करण कुंद्रा भी वेलवेट सूट में हैंडसम लग रहे थे। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा 'मेरे जीवन को फिर से रोमांटिक बनाना'। बता दें कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अपने दोस्त की डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल हुए हैं। जहां से वो लगातार तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।
तेजस्वी-करण का वर्कफ्रंट
तेजस्वी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिर बार नागिन 6 में देखा गया था। इसके साथ ही वह हाल ही में, करण कुंद्रा और मौनी रॉय द्वारा होस्ट किए गए शो टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया में दिखाई दी थीं। वहीं, करण कुंद्रा टेम्पटेशन आइलैंड होस्ट कर रहे थे और उन्हें भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में देखा गया था।
खबरें और भी
बता दें कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लव स्टोरी बिग बॉस 15 में शुरू हुई, जहां वे पहली बार एक-दूसरे से मिले। आज ये जोड़ी फैंस की भी पसंदीदा जोड़ी में से एक है।
यह भी पढ़ें: Tejasswi Prakash Pics: गोवा बीच पर तेजस्वी प्रकाश ने लुटाया करण कुंद्रा पर प्यार, सामने आई ये रोमांटिक फोटो